फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three killed in two road accidents in Nainital Haldwani Road

नैनीताल हल्द्वानी रोड में दो सड़क हादसों में तीन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three killed in two road accidents in Nainital Haldwani Road
आमपड़ाव के समीप दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई। सुशीला तिवारी अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात एक कार हल्द्वानी की ओर जा रही थी। कार में चालक बेतालघाट निवासी सतपाल आर्य, ओखलकांडा निवासी चंदन सिंह, खटीमा निवासी पप्पू कश्यप, रुद्रपुर निवासी अजय राणा और हल्द्वानी निवासी वीरेंद्र बैठे हुए थे। आमपड़ाव क्षेत्र में मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और लुड़ककर नीचे रोड पर जा पहुंचा जिसके चलते इससे वाहन सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। उसके बाद पांचों घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में पप्पू कश्यप, वीरेंद्र और चंदन गंभीर रूप से घायल हुए थे जिसमें से रुद्रपुर निवासी पप्पू कश्यप व ओखलकांडा निवासी चंदन सिंह की मौत की सूचना मिली है। सुशीला तिवारी अस्पताल से वीरेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि परिजन उसे भोजीपुरा (बरेली) के निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

इधर, रविवार सुबह नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट एक नंबर क्षेत्र में अनियंत्रित बोलेरो 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार कोटाबाग निवासी सुरेंद्र बिष्ट बोलेरो से हल्द्वानी गए थे। उनके साथ होटल कर्मचारी मूल रूप से बिहार खगड़िया निवासी अनिल साह भी था। रविवार तड़के करीब तीन बजे दोनों सामान लेकर नैनीताल लौट रहे थे। इस दौरान ज्योलीकोट एक नंबर बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के दौरान सुरेंद्र ने वाहन से कूद मार दी जबकि अनिल शाह वाहन के साथ गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। सूचना पर ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने अनिल साह को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि होटल संचालक और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वाहन चालक सुरेंद्र बिष्ट का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed