{"_id":"5dffbdfd8ebc3e87b0706bc9","slug":"three-injured-including-crp-officer-in-collision-with-bolero-haldwani-news-hld3666285166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से सीआरपी दरोगा सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से सीआरपी दरोगा सहित तीन घायल
विज्ञापन
काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के निकट हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे सीआरपीएफ के अध?
हल्द्वानी। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम के सामने सीआरपीएफ के एएसआई की बाइक में तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में एएसआई के साथ उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घायलों में एएसआई की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर घायल जवान के बारे में जानकारी ली है।
काठगोदाम स्थित मुख्यालय से सीआरपीएफ के एएसआई संतोष कुमार यादव (38) अपनी पत्नी संतोष यादव (30) और बेटा अर्पित (10) के साथ बाइक से रविवार की शाम बाजार के लिए निकले। मुख्यालय से चंद कदम जाते ही सड़क पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सीआरपीएफ जवान परिवार सहित गिर पड़ा। हादसे के बाद विभाग के लोगों ने घायल जवान के परिवार को नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
सूचना मिलने के बाद काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक विमल मिश्रा ने बोलेरो को तत्काल पकड़ने के लिए जिले के अन्य थानों को संदेश भेज दिया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने घटना का मौका मुआयना किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली। घायल एएसआई को सिर में चोट लगी है। पता चला है कि महिला को भी अंदरूनी चोट लगी है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान के बारे में डाक्टरों से बातचीत की है।