{"_id":"6582a275607d666cef0881de","slug":"three-including-father-and-son-died-after-car-fell-into-500-meter-deep-gorge-in-pithoragrh-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 20 Dec 2023 01:45 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:45 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव जबकि एक मृतक धारचूला का रहने वाला था। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित ग्रामीण खाई में गिरे शवों को निकालने में जुटे हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दुर्घटना में मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक है।
विज्ञापन
मृतक के नाम-
हरीश कापड़ी पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी (52)
शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी
तीसरे मृतक का नाम रोहित बोनाल निवासी धारचूला बताया जा रहा है।
बता दें कि, इससे पहले भी बुधवार को एक कार नैनीपातल के समीप पाले में फिसल कर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। चारों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन