{"_id":"5f95e2808ebc3e74f562014c","slug":"three-doctors-clashed-in-medical-college-arrested-haldwani-news-hld401856694","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में भिड़े तीन डॉक्टर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में भिड़े तीन डॉक्टर, गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में शनिवार देर रात तीन डॉक्टर भिड़ गए। वे एचओडी और डीएन के समझाने पर भी नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। झगड़े का कारण डॉक्टरों के बीच रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में देहरादून के मोबेवाला वार्ड 16 निवासी डॉ. नरेंद्र सिंह, राजस्थान के बैंकटेश्वर कॉलोनी जयपुर निवासी डॉ. पीयूष मोदी, हरिद्वार के भूपतवाला निवासी डॉ. आशुतोष मिश्रा शनिवार की रात परिसर में देर रात आपस में भिड़ गए। मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टरों ने उन्हें समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
सूचना मिलने पर मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जानकारी लेने के बाद कॉलेज के डीन और एचओडी के साथ प्रॉचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को अवगत कराया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी का कहना है कि डॉक्टर अपने उच्चाधिकारियों और प्राचार्य की बात भी नहीं मान रहे थे। आखिर रात एक बजे तीनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल कराने के लिए पुलिस तीनों को बेस अस्पताल गई। इनमें एक डॉक्टर बेस में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर से भी भिड़ गया। पुुलिस ने तीनों को थाने में बैठाए रखा। तीनों को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। शाम के समय उन्हें एसडीएम विवेक राय के समक्ष पेश किया गया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि तीनों डॉक्टरों को जमानत मिल गई है।
विभागीय जांच कराई जाएगी
मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के बारे में रात में शिकायत मिली थी। इस मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस से लेने के बाद विभागीय जांच कराई जाएगी।- डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी।
प्राचार्य ने तीनों डॉक्टरों को किया तलब
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा करने वाले तीनों डॉक्टरों की रिपोर्ट प्राचार्य ने वार्डन से तलब की है। तीनों डॉक्टरों को भी सोमवार को तलब किया है। राजकीय मेडिकल कालेज के हॉस्टल में शनिवार की देर रात तीन डॉक्टर आपस में भिड़ गए। तीनों को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। हंगामे की सूचना प्राचार्य को भी दी गई थी। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि तीनों डाक्टरों को सोमवार को तलब किया गया है। साथ ही वार्डन से पूरे मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है। इनमें इंटर्नशिप कर रहा एक डॉक्टर कॉलेज परिसर में नहीं रहता है। इंटर्न करने वाला कहीं बाहर किराए पर रहता है। डॉ. भैसोड़ा ने कहा कि इस बात की भी जांच कराई जाएगी कि किराए पर रहने वाला इंटर्न रात में कालेज परिसर में कैसे पहुंचा।
आखिर क्या करते हैं सुरक्षा गार्ड
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कभी चोरी तो कभी हंगामे की सूचना आती है। बड़ा सवाल यह है कि कॉलेज के मुख्य द्वार के पास बैठने वाले गार्ड आखिर क्या करते हैं। पिछले माह ही राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चरर थियेटर से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी हुई थी। मुख्य द्वार पर बैठने वाले गार्डों की जिम्मेदारी है कि आने-जाने वालों का रजिस्टर में नाम, मोबाइल नंबर और पता दर्ज करें। साथ ही किससे मिलना है, इसका भी उल्लेख करें। परिसर के अंदर कौन कितने बजे गया और कौन कितने बजे बाहर निकला यह भी लिखना होता है। कालेज में सुरक्षा मानकों को धता बताया जा रहा है और कोई भी बिना विवरण दर्ज कराए प्रवेश कर जाता है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि गार्डों की हीलाहवाली की जानकारी उनके उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।