{"_id":"57aa21dc4f1c1b0f11ee4d0f","slug":"three-candidates-notice-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालने पर तीन संभावित प्रत्याशियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालने पर तीन संभावित प्रत्याशियों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों ने मंगलवार को फिर जुलूस निकाल कर चुनाव प्रचार किया। हालांकि बाद में कॉलेज प्रशासन ने जुलूस और नारेबाजी को रुकवा दिया, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोषाध्यक्ष पद के दो और सचिव पद के एक प्रत्याशी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर छात्रसंघ चुनाव लड़ने से भी रोका जा सकता है। इधर, कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव के शोर शराबे के कारण यूओयू की चल रही परीक्षाओं में भी व्यवधान पड़ रहा है।
विज्ञापन
एमबी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के बीच पिछले दिनों मारपीट और हंगामे की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने परिसर में जुलूस निकालने या किसी भी तरह के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी। कुछ दिनों तक तो कॉलेज प्रशासन की सख्ती दिखी, लेकिन अब फिर से छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार की कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी छात्रसंघ के कई संभावित प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। परिसर में जुलूस निकलने पर कॉलेज प्रशासन सकते में आ गया और आनन-फानन में जुलूसों को रोक कर छात्रों को कालेज से बाहर खदेड़ा।
चीफ प्राक्टर डॉ. आरएस भाकुनी ने बताया कि जुलूस निकालने और नारेबाजी करने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस दिया है। इसमें कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अंकित तोलिया और गौरव सिंह तथा सचिव पद प्रत्याशी पंकज रावत शामिल हैं।
उन्होंने प्रत्याशियों को चेताया है कि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर और पीजी की पढ़ाई चल रही है और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी हो रही हैं, ऐसे में महाविद्यालय के पठन पाठन के माहौल को बाधित न करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।