{"_id":"62f157215ea51653c90d8d37","slug":"this-time-nainital-monsoon-mountain-marathon-will-be-based-on-run-for-pahad-theme-nainital-news-hld471851738","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर पहाड़ थीम पर आधारित होगी इस बार नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर पहाड़ थीम पर आधारित होगी इस बार नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन
विज्ञापन
11वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन की जानकारी देते रन टू लिव संस्था के लोग।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। इस बार 28 अगस्त (रविवार) को होने जा रही 11वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन रन फार पहाड़ थीम पर आधारित होगी। अब तक करीब 200 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसमें दुबई, मुंबई समेत कई शहरों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
आयोजक संस्था रन टू लिव ने एलआईसी और जिला प्रशासन की मदद से मैराथन की सफलता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रन टू लिव संस्था के आयोजक सचिव और अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता की।
तिवारी के मुताबिक मैराथन का आयोजन 28 अगस्त (रविवार) की सुबह सात बजे से मल्लीताल पंत पार्क में होगा। मैराथन में कुल तीन लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। मैराथन विभिन्न वर्गों में होगी। 21 किलोमीटर में पुरुष, महिला और बुजुर्ग वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। तिवारी ने बताया कि 21 किमी पुरुष वर्ग में 50, 25 और 15 हजार रुपये का पहला, दूसरा व तीसरा और चौथे व पाचवें स्थान के प्रतिभागी को 10 और पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह 21 किमी महिला वर्ग में पहला 50 हजार, दूसरा 15 हजार तथा तीसरा 10 हजार के साथ ही सात व पांच हजार रुपये का पुरस्कार चौथे और पाचवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को दिया जाएगा। बताया कि 10 किमी महिला, पुरुष और बुजुर्ग, पांच किमी महिला और पुरुष, पांच किमी छात्र और छात्राओं की दौड़ के साथ ही दो किमी रन फार पहाड़ दौड भी होगी। हर वर्ग के विजेता को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस मौके पर विनय त्रिपाठी, हरीश नयाल, रविकांत राजू, शाहिद रहमान, विनोद पंत, किशन भाकुनी, कमल जगाती आदि मौजूद रहे।