{"_id":"69236d51debe993694048549","slug":"there-will-be-a-change-in-the-titles-of-two-optional-commerce-subjects-nainital-news-c-238-1-shld1023-120428-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वाणिज्य के ऐच्छिक दो विषयों के शीर्षकों में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वाणिज्य के ऐच्छिक दो विषयों के शीर्षकों में होगा बदलाव
Mon, 24 Nov 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2025-26 से लागू नवीन पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित सामान्य ऐच्छिक विषयों के नाम और शीर्षकों में बदलाव के संबंध में वाणिज्य विभाग ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों विषयों के शीर्षक में बदलाव किया जाएगा। हालांकि पाठ्यक्रम वही रहेगा।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि जीई 1.1 व्यावसायिक संगठन और नैतिकता का नाम व्यावसायिक नैतिकता और जीई 1.2 व्यवसाय में संचार और दस्तावेज़ीकरण से बदलकर व्यावसायिक संचार और दस्तावेज़ीकरण किया जाना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। प्रो. जोशी ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय, परीक्षा नियंत्रक और एनईपी के समन्वयक नोडल के साथ हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। सामान्य ऐच्छिक विषयों के नाम और शीर्षकों में परिवर्तन स्वीकार करने के बाद उक्त विषयों को इन शीर्षकों से जाना जाएगा।