फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a ruckus in Bithoria Haldwani against pulling the wires of the high tension power line

Uttarakhand News: तार डालने पर दौड़ा गुस्से का करंट, जमकर हुआ हंगामा; पुलिस ने विरोध कर रहीं महिलाओं का रोका

Thu, 09 Oct 2025 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 09 Oct 2025 11:09 AM IST
सार

बिठौरिया में बिजली की हाइटेंशन लाइन की तार खींचने के विरोध में हंगामा हो गया। महिलाओं ने सड़क पर उतर इसका विरोध किया। उन्हें काबू करने में महिला पुलिस के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
There was a ruckus in Bithoria Haldwani against pulling the wires of the high tension power line
बिठौरिया में बिजली की तार खींचने को लेकर हुए विवाद के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बिठौरिया में बिजली की हाइटेंशन लाइन की तार खींचने के विरोध में हंगामा हो गया। महिलाओं ने सड़क पर उतर इसका विरोध किया। उन्हें काबू करने में महिला पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। दो घंटे से अधिक समय तक चले हंगामे के बाद यूपीसीएल काम शुरू कर पाया। शाम तक मौके पर पुलिस तैनात रही। कालिका कॉलोनी में 11000 वोल्ट की लाइन खींचने के लिए बुधवार सुबह सवा दस बजे यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन की टीम मौके पर पहुंची। टीम बिजली की केबल खींचने की तैयारी कर ही रही थी कि मोहल्ले की महिलाओं ने घरों के आगे लाइन से खतरा होने की आशंका जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर मुखानी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पहुंच गई। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने केबल को पकड़ लिया। तार छुड़वाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। इससे वहां अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस के आगे महिलाओं की नहीं चली और दो घंटे बाद यूपीसीएल की टीम काम शुरू किया। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे, यूपीसीएल के एसडीओ वीबी जोशी, मुखानी के दरोगा वीरेंद्र चंद्र के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी और महिला पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन


पोल पहले से ही वहां खड़े हैं। ट्रांसफार्मर की केबल खींचने का काम किया जाना है। कुछ लोग घर के पास से लाइन ले जाने का विरोध कर रहे थे। लाइन सड़क की ओर डाली गई है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है। करीब 50 66 परिवारों की लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। - एसके गुप्ता, ईई यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed