{"_id":"5fe3ae4e8ebc3e3c9429e106","slug":"there-was-a-power-failure-in-many-colonies-sometimes-the-jumper-of-the-hypertension-line-is-broken-and-sometimes-the-wires-are-stuck-together-haldwani-news-hld4084818109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कालोनियों में रही बिजली गुल, कभी हाईटेंशन लाइन के जंपर टूट रहे तो कभी आपस में चिपक रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कालोनियों में रही बिजली गुल, कभी हाईटेंशन लाइन के जंपर टूट रहे तो कभी आपस में चिपक रहे तार
विज्ञापन
हल्द्वानी। कभी हाईटेंशन लाइन के जंपर टूट रहे तो कभी तारों के आपस में चिपकने से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो रही है। बिजली की आंखमिचौली दिनभर चलती है और लोकल फाल्ट परेशानी का सबब बन रहे हैं।
बता दें कि दीपावली से पहले ऊर्जा निगम ने रखरखाव और उपकरण बदलने के नाम पर छह से आठ घंटे तक का शट्डाउन लिया था। बुधवार को लालडांठ रोड, शिवपार्वती विहार, भट्ट कॉलोनी, सद्भावना कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्र में सुबह ही लाइट गुल हो गई। दस बजे सुबह आपूर्ति बहाल हुई और कुछ देर बाद फिर बाधित हो गई। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे से दो बजे तक आपूर्ति ठप रही। शाम को नैनी विहार, प्रीतमपुरी और रामपुर रोड पर भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही। अभी हल्की ठंड पड़ने पर हल्का सा लोड बढ़ा है और आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है जनवरी में कड़ाके की ठंड में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीडी पांगती का कहना है कि एसडीओ से बात करके समस्या दूर कराई जाएगी।
शिविर में होगी समस्याओं का समाधान
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम बिजली बिलों की समस्या, नए संयोजन और बकाया भुगतान को लेकर शिविर लगाएगा। अधिशासी अभियंता नगर डीएस बिष्ट ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बिजली चोरी न करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
दिनांक शिविर का स्थान
26.12.20 राजपुरा, टनकपुर रोड, गौलापार बिजलीघर, कुंवरपुर।
28.2.20 चौधरी जनरल स्टोर नवाबी रोड, नानक स्वीट हाउस मंगलपड़ाव, नमरा मस्जिद उजाला नगर।
29.2.20 लाइन नगर 17, बालिका इंटर कालेज, नरीमन चौराहा।
30.12.20 वैलेजली लॉज, पटेल चौक।