{"_id":"60d775ec8ebc3e3435612fdd","slug":"there-should-be-a-case-against-kejriwal-in-the-epidemic-act-kaushik-haldwani-news-hld4291266102","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ महामारी एक्ट में हो मुकदमा: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के खिलाफ महामारी एक्ट में हो मुकदमा: कौशिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर दबाव बनाकर दूसरे राज्यों के हिस्से की ऑक्सीजन दिल्ली में जमा कर दी। इससे दिल्ली में उत्तराखंड के हिस्से की ऑक्सीजन डंप हो गई। उत्तराखंड ने अपनी जरूरत पूरी करने के लिए गुजरात से ऑक्सीजन मांगी। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
रामनगर के लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मदन कौशिक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार इससे पहले केंद्र और कोर्ट तक को भी गुमराह कर चुकी है। दिल्ली में सरकार के संरक्षण में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी पहले भी सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि आप की इस कारगुजारी का सच दिल्ली की जनता और उत्तराखंड की जनता भी समझ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में दिल्ली ऐसा राज्य है जहां पर डेथ रेट और केस ज्यादा रहे तो जांच के भी झूठे आंकड़े दिए गए।
चिंतन शिविर में चुनाव के रोडमैप पर होगी चर्चा
रामनगर। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चिंतन शिविर में 2022 के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा होगी। चिंतन शिविर का उद्घाटन शाम सात बजे किया जाएगा, लेकिन उसके पहले भी कई कार्यक्रम होंगे। ये कार्यक्रम भी चिंतन शिविर का हिस्सा हैं। रविवार को 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ, मंडल नगर, महानगर व प्रदेश स्तर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देखा व सुना जाएगा। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, राजेश शर्मा, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।