फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There has been a decline in the number of foreign tourists in Nainital

World Tourism Day 2024: नैनीताल से जी चुरा रहे विदेशी पर्यटक, अब पर्यटन विभाग की ओर से तलाशे जा रहे नए स्थल

Fri, 27 Sep 2024 10:20 AM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Sep 2024 10:20 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के बाद नैनीताल में भारतीय सैलानियों की आवक में इजाफा हुआ है, वहीं विदेशी सैलानियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
There has been a decline in the number of foreign tourists in Nainital
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पर्यटन नगरी जहां भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है, वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में यहां गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण के बाद नैनीताल में भारतीय सैलानियों की आवक में इजाफा हुआ है, वहीं विदेशी सैलानियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

बता दें कि वर्ष 2015 से केंद्र सरकार ने सी-फॉर्म की मैनुअल व्यवस्था को समाप्त कर इसे आवश्यक रूप से ऑनलाइन कर दिया था। होटल कारोबारियों की मानें तो इस व्यवस्था के चलते विदेशी पर्यटकों की जानकारी भरना मुश्किल होता है। सरकार को सी-फॉर्म का सरलीकरण करना चाहिए। वहीं, कई मौकों पर विदेशी पर्यटकों को कमरे के लिए भटकना पड़ता है। इसके साथ ही शहर तक आने के लिए बस, ट्रेन, हवाई यात्रा जैसी सुविधाओं का अभाव है। इन कुछ कारणों के चलते ही साल दर साल विदेशी नैनीताल में विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट का कहना है कि विदेशी पर्यटकों को शांत माहौल पसंद होता है, लेकिन शहर में लगातार ट्रैफिक के साथ ही भीड़ बढ़ती जा रही है। ये भी कारण है कि विदेश पर्यटक नैनीताल आने से बच रहे हैं। इधर,

विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी का कहना है कि विदेशी पर्यटकों के साथ ही भारतीय सैलानियों के लिए नए पर्यटन स्थल बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत भालूगाड़, परिताल, हरीशताल के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: शिक्षक और कर्मचारी सड़क पर उतरे, पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए निकाली रैली; चेतावनी दी

वर्ष 2019 से अब तक के आंकड़े

वर्ष            भारतीय         विदेशी

2019         9,24,341     9,571

2020         2,12,981    2,768

2021        3,25,626      633

2022        5,25,656     4,020

2023        7,76,526      7971

2024         7,33,000    5,610

नोट- वर्ष 2024 का आंकड़ा अगस्त तक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed