फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Then two drug dealers caught

फिर पकड़े गए नशे के दो सौदागर

Wed, 31 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 31 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Then two drug dealers caught
drugs

यूपी के एसओजी और कोतवाली पुलिस ने बरेली बाईपास रोड गन्ना सेंटर के पास सोमवार की शाम दो लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम बरामद किया है। दोनों बहेड़ी से अफीम लाकर ऊधमसिंह नगर में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


सीओ लोकजीत सिंह के अनुसार एसओजी प्रभारी दिनेश चंद और कोतवाल नरेश चौहान को सोमवार की शाम गोपनीय सूचना मिली कि अफीम की खेप लेकर दो तस्कर बरेली बाईपास रोड पर आए हैं। वे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों प्रभारियों ने चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी, निर्मल लटवाल, सत्येंद्र गंगोला, अनिल गिरी, कुंदन कठायत के साथ घेराबंदी की।
विज्ञापन


दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में बरेली जिले के बहेड़ी भुजदांडी निवासी शाहिद पुत्र नूर अली और वार्ड नंबर दो मास्टर कालोनी निवासी अरविंद कुमार पुत्र संतराम शामिल हैं। दोनों का कहना था कि वे मांग के अनुसार अफीम या स्मैक लेकर आते हैं। पुलिस ने तस्करों से सरगना के बारे में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनाम पर चलता है काला कारोबार   

तस्करों से पूछताछ में लगी टीम का कहना है कि नशे के काले कारोबार में तस्कर एक दूसरे का नाम पूरा नहीं बताते हैं। सिर्फ उपनाम और स्थान के नाम पर धंधा चलता है। पुलिस ने छद्म तरीके से दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों बस से बरेली बाइपास पर उतरे थे। 

बहेड़ी नशे का हब हल्द्वानी नशेड़ियों का अड्डा 

बहेड़ी से ही स्मैक और अफीम की तस्करी होकर हल्द्वानी आ रही है। पहाड़ से आने वाली चरस की खेप शहर के नौजवान पीढ़ी को बर्बाद के अंधे कुएं की तरफ गिराती जा रही है। पुलिस का मानना है कि बहेड़ी नशा तस्करों का हब और हल्द्वानी नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।

पुलिस ने तीन माह के अभियान में काफी मात्रा में चरस, स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है लेकिन पहली बार अफीम की खेप पकड़े जाने पर आम शहरी की बेचैनी युवाओं के भविष्य को लेकर बढ़ गई है। 

मादक द्रव्यों के खिलाफ आवाज उठने पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने फरवरी में सीओ लोकजीत सिंह को अभियान चलाने का दायित्व फरवरी में सौंपा था। अभियान के दौरान मंडी चौकी प्रभारी दिनेश नाथ महंत की टीम ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर स्मैक और चरस काफी मात्रा में बरामद किया।

इसके बाद काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने भी तीन किलो चरस और स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर काले कारोबार को रोकने की कोशिश की। इसी प्रकार बनभूलपुरा और मुखानी पुलिस ने भी स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

तस्करों की छानबीन में लगी टीम का कहना है कि हल्द्वानी के अंदर काफी संख्या में युवक मादक द्रव्यों का सेवन कर रहे हैं। लामाचौड़ क्षेत्र के दो कालेजों के छात्रों को क्षेत्रीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया था। 


चरस कारोबारी बना चुके हैं कोठियां 

चरस कारोबार से जुड़े मंगलपड़ाव और बनभूलपुरा के पुराने काले कारोबारी कोठियां खड़ी कर चुके हैं। पुलिस से बचने के लिए तस्कर नई नई तरकीब निकालते हैं। धंधे में सिर्फ कोड भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अब चरस तस्करों ने भी बेचने का तरीका और स्थान बदल दिया है। इसी कारण पुलिस को भी पकड़ने में दिक्कत पेश आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed