फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Then Drka Blianala, harass Kshetrwasi

फिर दरका बलियानाला, क्षेत्रवासी हलकान

Sun, 12 Jul 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sun, 12 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

इस वर्ष नगर में बारिश ने काफी तबाही मचाई है। शुक्रवार रात हुई बारिश से देर रात रईस होटल में हुए भूस्खलन से क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बलियानाले में चला गया।

विज्ञापन


हालांकि बीते वर्ष ही क्षेत्र के 28 परिवारों को बीएसयूपी योजना के तहत दुर्गापुर में बने आवासों में विस्थापित कर दिया गया था।

जिससे जानोमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन क्षेत्र से लगभग डेढ़ दर्जन परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। जिन्हें प्रशासन ने नोटिस देकर भवन खाली करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रभावितों के लिए दुर्गापुर में तात्कालिक व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही जीआईसी में भी दो हॉल खोले गए हैं। बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश से नगर के बिड़ला मार्ग, जिला परिषद मार्ग, मालरोड समेत नारायण नगर में खासी तबाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत पार्क में आधा दर्जन पेड़ गिरने, एक की मौत समेत क्षेत्र के दर्जनों लोगों के घरों में मलबा और पानी आने की शिकायत हुई। इधर शुक्रवार रात हुई बारिश से नगर के संवेदनशील बलियानाला से लगे रईस होटल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक रात्रि दो बजे बड़ा भूस्खलन हुआ। इससे बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा बलियानाले में समा गया। भीषण आवाज के चलते समीप के दहशतजदां लोग घरों से बाहर आ गए।

लोग सामूहिक रूप से ऊपर के क्षेत्रों में आ गए। कई ने जीआईसी स्कूल भवन के बरामदे में शरण ली। इसके बाद भी कई बार मलबा और बोल्डर गिरे। सुबह उजाला होने पर लोगों ने सामान एकत्र करना शुरू किया।

क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या और जिलाधिकारी दीपक रावत ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएम ने पालिका ईओ को निर्देश दिए कि वह रईस होटल के प्रभावित परिवारों को अन्यत्र विस्थापित करें। नोटिस के बावजूद स्थापित न हो पाने वालों को बल पूर्वक हटाया जाए। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में मुनादी भी की गई।

रईस होटल क्षेत्र में रहने वाले संजय शर्मा ने विधायक और प्रशासन के समक्ष रोष जताया। उन्होंने बीएसयूपी योजना के तहत दुर्गापुर में 28 लोगों के आवास आवंटन पर सवालिया निशान लगाए।

आरोप लगाया कि आवंटन में बाहरी लोगों को मकान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवंटित लोगों में से एक दर्जन लोगों की नैनीताल में जमीन है। आरोप है कि कई लोग अन्य राज्यों की सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष से ही पत्राचार कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर चिपकाने के साथ ही प्रशासन को भी पत्र लिख रहे हैं। बावजूद इसके सुधार की कोई पहल नहीं हुई है।


रईस होटल के प्रभावित संजय शर्मा, कैलाश प्रसाद, भुवन चंद्र, नवीन चंद्र, किशोर, श्याम कुमार, तारा कपिल, भोपाल सिंह, गिरीश दास, शिवचरण, सुनीता, मीना, जौनी, रवि शर्मा, धीरज शर्मा, सुमित, मीरा समेत 18 लोगों को भवन खाली करने के नोटिस दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed