फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft revealed at the doctor's house, four miscreants arrested

डॉक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Theft revealed at the doctor's house, four miscreants arrested
काशीपुर। प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. ईश्वर अग्रवाल के आवास से हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस और एसओजी की टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर करीब डेढ़ किलो चांदी के बर्तन और एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित डॉ. ईश्वर अग्रवाल के आवास से तीन मई को चोर अलमारी के लॉक तोड़कर चांदी का सामान ले गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तीन टीमें गठित की और एसओजी टीम को भी खुलासे में लगाया था। बुधवार को एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि टीमों ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बदमाशों की जानकारी जुटाई। शिनाख्त होने पर पुलिस टीमों ने चार बदमाशों ग्राम सैवियाकला थाना पटवई (रामपुर) निवासी छुट्टन, थाना मूंढापांडे, मुरादाबाद निवासी चंद्रपाल सिंह, बनियाढेर, संभल निवासी विनोद कश्यप व थाना बांगदा, पश्चिम बंगाल निवासी मो. यासीन को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका साथ खैरुल फरार है।
विज्ञापन

जेलों में हुई मुलाकात में चंद्रपाल ने बनाया था गैंग
काशीपुर। चोरी की वारदात में पकड़े गए आरोपियों की आपस में पहचान जेल में हुई थी। मूंढापांडे निवासी चंद्रपाल उर्फ पंडित इस गैंग का सरगना है। वह महुआखेड़ागंज में रहता है। पुलिस ने उसके मकान मालिक पर भी जुर्माना लगाया है। उसी ने दूसरे बदमाशों को बुलाया था। छुट्टन और विनोद से उसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में हुई थी। उन्होंने अपना गैंग बना लिया। चंद्रपाल के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे बदमाशों का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को दिया 50 हजार का ईनाम
काशीपुर। खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर खूब इनामों की बौछार हुईं। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने दस हजार रुपये और एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। डॉ. ईश्वर के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पैगिया ने पुलिस को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में सीओ वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट, पैगा चौकी प्रभारी विजय सिंह, प्रदीप भट्ट, कांस्टेबल ध्यान सिंह, अमित राणा, मुकेश कुमार, उमेश तोमक्याल, जितेंद्र, नवीन भट्ट, कुलदीप, ललित चौधरी, खीम सिंह, गिरीश कांडपाल, विनय कुमार व धीरेंद्र बिष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed