फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft in the temple near the tea shop on Kosi Barrage ramnagar

सच्चे मन से की भगवान के घर चोरी: चोर ने पहले हाथ धोए, चप्पलें उतारीं, प्रभु को किया प्रणाम; फिर डाला डाका

Thu, 19 Sep 2024 09:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Sep 2024 09:15 PM IST
सार

रामनगर के कोसी बैराज पर चाय की दुकान के पास बने छोटे से मंदिर में एक युवक ने चोरी कर डाली। चोर ने चोरी से पहले हाथ धोए, अपनी चप्पलें उतारीं, भगवान को प्रणाम किया और फिर मंदिर से मूर्ति, लोटा, घंटी और अन्य सामान चुरा लिया। 

विज्ञापन
Theft in the temple near the tea shop on Kosi Barrage ramnagar
चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी करना अपराध है, जिसकी सजा कानून दे सकता है लेकिन भगवान के घर में चोरी करने के पाप की सजा कानून के साथ ही ईश्वर भी देता है। शायद इसी धारणा को मानते हुए मंदिरों के कपाटों पर कभी ताला नहीं लगाया जाता। अब इसे दुस्साहस कहें या मजबूरी... कि एक युवक ने मंदिर में चोरी कर डाली, लेकिन यह चोर शायद दिल का थोड़ा साफ था, जिसने चोरी से पहले हाथ धोए, अपनी चप्पलें उतारीं, भगवान को प्रणाम किया और फिर मंदिर से मूर्ति, लोटा, घंटी और अन्य सामान चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

विज्ञापन

यह अजीबोगरीब चोरी की घटना बुधवार को रामनगर के कोसी बैराज पर चाय की दुकान के पास बने छोटे से मंदिर में अंजाम दी गई। यहां गुप्ता टी-स्टाॅल के पास खुले में ही बालाजी महाराज का मंदिर बना हुआ है, जिसमें राम दरबार की पीतल की मूर्तियां, तांबे का लोटा, घंटी आदि पूजन सामग्री रखी हुई हैं। कई लोग भगवान को मत्था टेकने के साथ ही रुपये दान भी करते हैं। बुधवार को एक चोर मंदिर के पास पहुंचा और उसने मंदिर में रखे सामान को देखा तो उसे चुराने की ठान ली।

विज्ञापन

भगवान के घर में चोरी करने से शायद उसे डर भी लग रहा था इसलिए चोर ने सबसे पहले हाथ धोने के लिए बनाई गई टंकी के पास जाकर वहां रखे साबुन से अच्छे से हाथ धोए, फिर चप्पलें उतारीं और हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम कर चोरी के लिए माफी मांगी। इसके बाद उसने मूर्तियों और लोटे को उठाकर जेब में रख लिया और जाने लगा लेकिन मन का लालच अभी खत्म नहीं हुआ और चोर दोबारा मंदिर के पास आया, जिसके बाद घंटी भी चुरा ली और चलता बना। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो रही थी, जिससे चोर बेखबर था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: दवा फैक्टरी में कीटनाशक के छिड़काव से आठ महिलाएं बेहोश, दो गंभीर; ऐसे हुआ हादसा

बृहस्पतिवार सुबह जब टी-स्टॉल के अशोक कुमार गुप्ता मंदिर में पूजा करने के लिए आए तो मंदिर से राम दरबार, लोटा, घंटी आदि गायब थीं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो बुधवार को जो-जो हुआ वह सब उसमें कैद था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed