फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The youth said about the Agneepath scheme, if there is an old process of recruitment, it is better

अग्निपथ योजना को लेकर बोले युवा, भर्ती की पुरानी प्रक्रिया हो तो ज्यादा बेहतर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The youth said about the Agneepath scheme, if there is an old process of recruitment, it is better
हल्द्वानी। सेना में युवाओं की भर्ती के लिए बनी अग्निपथ योजना को मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस योजना को लेकर जिले के युवाओं का कहना है कि सेना में भर्ती की पुरानी पद्धति ज्यादा बेहतर है। उनका कहना है कि चार साल की अवधि कम है। ऐसे में केंद्र सरकार को युवाओं के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

कोट...
चार साल बाद फिर से युवा बेरोजगार हो जाएंगे। ये योजना उन लोगों के लिए सही है जो सेना में जाकर रिटायर होने के बाद अन्य काम करना चाहते हैं लेकिन उन लोगों के लिए उचित नहीं है जो सेना में लंबे समय तक सेवा देना चाहते हैं और देशभक्ति की भावना रखते हैं।
विज्ञापन

- रोहित नेगी, सुयालबाड़ी
कोट...
मैं पिछले तीन साल से हल्द्वानी में रहकर शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। सरकार का ये फैसला बिल्कुल गलत है। भर्ती पुरानी पद्धति के अनुसार ही होनी चाहिए। रिटायर होने के बाद मिलने वाली सेवा निधि बहुत कम है। इतनी कम धनराशि में कोई अन्य रोजगार कैसे हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोहन सिंह बिष्ट, पीलीकोठी।
कोट...
सरकार का ये फैसला बिल्कुल गलत है। चार साल की अवधि बहुत कम है। चा साल बाद बेरोजगारी की तलवार फिर से युवाओं के सर पर लटक जाएगी। सरकार को युवाओं के हित का ध्यान रखते हुए फैसला लेना चाहिए।

-गौरव रौतेला, सुयालबाड़ी
कोट...
अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना में भर्ती का सरकार का यह फैसला युवाओं के लिए सरासर अन्याय है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भर्ती पुरानी पद्धति के अनुसार ही होनी चाहिए।
-भूपेंद्र सिंह, बेतालघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed