फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के बेनी विहार में किराये के कमरे में रहने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक अनिल लाल (30) पुत्र जसपाल मूलरूप से देवगढ़, रुद्रप्रयाग का रहने वाला था। वह यहां पीरूमदारा में मंगलम स्वीट्स की दुकान पर काम करता था और बेनी विहार में किराये के कमरे में रहता था। पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि मंगलम स्वीट्स के मालिक अनुराग अग्रवाल उसे फोन कर रहे थे, जब युवक ने फोन नहीं उठाया तो वह युवक के कमरे में पहुंचा।
विज्ञापन

कमरे की खिड़की से देखा तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा था और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed