फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The wind of devotion will flow in Baba's place today

Nainital News: बाबा के धाम में आज बहेगी भक्ति की बयार

Sun, 15 Jun 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The wind of devotion will flow in Baba's place today
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम के 61वें स्थापना दिवस पर रविवार को देश-विदेश से बाबा के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु धाम आएंगे। इस बार ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना जताई गई है। स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने पूरी तैयारी कर ली है। धाम को बिजली की मालाओं से सजाया गया है और बाबा के कई श्रद्धालु दो दिन पहले ही सेवा देने के लिए यहां पहले ही पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मालपुए बनाने का काम भी यहां जोरों से चल रहा है। 15 जून के ही दिन कई वर्ष पहले बाबा ने यहां पर हनुमान की मूर्ति स्थापित की थी। मनसा सिद्धि धाम का रूप ले चुके मंदिर में अब साल भर ही लोगों का आना लगा रहता है। पिछले कुछ वर्षों में मंदिर की ख्याति बहुत बढ़ी है। बाबा के भक्तों के लिए 15 जून का दिन का खास महत्व का रहता है। मेले को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरी तैयारी कर ली है। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उसी हिसाब से प्रसाद तैयार किया जा रहा है। कई सेवादार यहां पहले ही पहुंच चुके हैं और लोगों के आने का सिलसिला भी जारी है। वहीं शनिवार की रात को ही चार हजार से अधिक श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed