फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The welfare of the world is possible by following the path shown by Buddha

Nainital News: बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व का कल्याण संभव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The welfare of the world is possible by following the path shown by Buddha
बुद्ध पार्क में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई।
हल्द्वानी/नैनीताल। बुद्ध पार्क में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया गया। डॉक्टर बीआर आंबेडकर जन्मदिवस समारोह समिति की ओर से आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अमरोहा से आए भंते जी ने गौतम बुद्ध के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व का कल्याण हो सकता है।
विज्ञापन


मुख्य संयोजक दीप दर्शन ने बुद्ध की ओर से बताए गए समानता, बंधुत्व, न्याय, तार्किकता और वैज्ञानिकता के रास्ते पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। संरक्षक दीपक चनियाल ने ऐसे शुभ अवसरों पर समाज से जुड़ने का आह्वान किया। यहां सह संयोजक वीरेंद्र टम्टा, राधा आर्य, चेतराम सागर, गंगा प्रसाद, इंद्रलाल आर्य, विपिन बिहारी, आरपी गंगोला, गोविंद आर्या, विनोद कुमार, सुनीता आर्य, आरआर लोहिया आदि मौजूद रहे। वहीं, राजेंद्र नगर वार्ड 12 स्थित कुमाऊं शिल्पकार सेवा संस्थान में अंबेडकर युवा संगठन की ओर से विचार गोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि दायित्वधारी दिनेश चंद्र आर्य, मुकेश कुमार बौद्ध, चेत राम सागर, पूर्व पार्षद राधा आर्या और मनोज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार पिन्नू ने कहा कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है। इस दौरान कई लोगों को सम्मानित किया गया। यहां विनोद कुमार बौद्ध, हरीश सिनौली, इंदर पाल आर्य, जगमीत सिंह मिती, सूरज प्रकाश, दिनेश रंधावा, पार्षद रोहित प्रकाश, चंद्र प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, नैनीताल में शिल्पकार सभा की ओर से गौतम बुद्ध की जयंती पर उन्हें याद किया गया। बैठक में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने चार आर्य सत्य बताए हैं। उनके अनुसार इस संसार में दुख है, दुख का कारण है, दुख का निवारण है और दुख से मुक्ति का मार्ग भी है। उन्होंने दुख से मुक्ति के लिए अष्टांगिक मार्ग भी बताए हैं। महामंत्री राजेश लाल गांधी ने कहा कि पूरे विश्व में शांति के लिए गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत अति आवश्यक हैं। यहां गिरीश चंद्र आर्य, एनआर आर्य, पीआर आर्य, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश आगरकोटी, संजय कुमार, हेम चंद्र, राकेश कुमार शंभू, तारा आर्य, अजय कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed