फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The university will build a building of employment on the foundation of skill development centers

Nainital News: कौशल विकास केंद्रों की नींव पर रोजगार की इमारत खड़ी करेगा विवि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The university will build a building of employment on the foundation of skill development centers
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) कौशल विकास के जरिये शिक्षा को सीधे रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 13 जनपद मुख्यालयों में कौशल विकास केंद्र की स्थापना होनी है जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रदेश के आठ जनपद मुख्यालयों के केंद्र पर यूओयू ने आठ क्षेत्रीय निदेशक तैनात कर दिए हैं। जल्द ही पांच और की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन


शिक्षा को रोजगार से जोड़ते हुए यूओयू छह माह का सर्टिफिकेट और एक साल का डिप्लोमा कोर्स कराएगा। विश्वविद्यालय युवाओं के लिए संबंधित कोर्स तैयार हो रहा है। माना जा रहा है कि इससे राज्य का युवा नौकरी खोजने नहीं बल्कि देने वाला बनेगा। यूओयू ने अब तक विवि में बैठने वाले अपने आठ क्षेत्रीय निदेशकों को रीजनल सेंटर पर ही बैठाने का निर्देश जारी किया था। सभी ने एक सितंबर से ज्वाइन कर लिया है। कौशल विकास के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का जिम्मा भी निदेशकों पर ही होगा।
विज्ञापन




नई शिक्षा नीति में भी इसका उल्लेख

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वोकेशनल कोर्स को शामिल किया गया है जिसमें रोजगारपरक कोर्स शुरू करने हैं। क्षेत्रीय व्यवसाय से जुड़े कोर्स को भी तवज्जो दी जानी है। यह सब कौशल विकास के कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां पहले शुरू होगा कौशल विकास केंद्र

- एससीआरआर, पथरीबाग देहरादून

- बीएसएमपीजी कॉलेज रुड़की
- एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, पौड़ी
- राजकीय पीजी कॉलेज उत्तरकाशी

- राजकीय पीजी कॉलेज पिथौरागढ़

- राजकीय पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग
- राजकीय पीजी कॉलेज रानीखेत

- एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी (नैनीताल)

----------------

प्रदेश के 13 जनपदों में यूओयू के केंद्रों में कौशल विकास केंद्र खुलने हैं। शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। आठ जगह पर क्षेत्रीय निदेशकों को तैनात कर दिया है। शेष जगह भी जल्द तैनाती होनी है। यहां से सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स संचालित होंगे। क्षेत्रीय निदेशक कौशल विकास केंद्र के जरिये स्थानीय स्तर पर मेधा को तराशेंगे और उन्हें रोजगारपरक कार्यक्रम से जोड़ेंगे।

प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, कुलपति, यूओयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed