{"_id":"0aaa2c2566a3dea3295c9e18c6c31b33","slug":"the-temperature-reached-37-4-degrees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37.4 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37.4 डिग्री पहुंचा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 07 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का असर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी गर्मी का असर और तेज होगा। बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 64 और न्यूनतम आर्द्रता 22 फीसदी रही।
विज्ञापन
हवाएं 4.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में चलीं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दोपहर में गर्म हवाओं के चलने से लू का असर रहा।
विज्ञापन
ये न करें
= बासी खाना न खाएं।
= शराब नहीं पीएं।
= खुले में रखे खाद्य पदार्थ नहीं खाएं।
= अधिक मसालेदार या तले भुने खाने से बचें।
गर्मी से बचने को ये करें
= जरूरी न हो तो दोपहर में घर से या कार्यालय से बाहर न निकलें।
= सिर पर कैप और सन ग्लास लगाकर ही धूप में निकलें।
= घर या कार्यालय से निकलने से पहले पानी पीकर निकलें।
= अधिक से अधिक स्वच्छ जल पीएं।
= हल्का भोजन करें।
= पसीना अधिक आने पर नमक और चीनी के घोल का प्रयोग करें।