फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The strike of KMVN employees continued for the second day

दूसरे दिन भी जारी रहा केएमवीएन कर्मचारियों का धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
The strike of KMVN employees continued for the second day
नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम मुख्यालय में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कर्मचारी नारेबाजी कर प? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कर्मचारी किसी भी कीमत में निगम की संपत्ति निजी हाथों में नहीं जाने देंगे। उन्होंने बताया कि महासंघ के पदाधिकारियों की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता हुई है। पर्यटन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कंचन चंदोला, दिनेश सांगुड़ी, अमर साह, विपिन खुल्बे, आशा बिष्ट, त्रिभुवन पुनेठा, तारादत्त भट्ट, कमल जोशी, नीरज बिष्ट, मंजुल सनवाल, लता बिष्ट, भगवती लोहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा
संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की। कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने, निगम संपत्ति निजी हाथों में नहीं देने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, दोनों निगमों का संयुक्त परिषद में विलय करने जैसे विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सांसद अजय भट्ट को सौंपा। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सांसद ने आश्वासन दिया है कि वह कर्मचारियों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed