फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The stadium's foundation

उत्तर भारत में दो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम वाला दूसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड

Fri, 01 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 01 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
The stadium's foundation

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तर भारत में दिल्ली के बाद हल्द्वानी दूसरा शहर होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो स्टेडियम होंगे। खेलों के लिए ढांचागत विकास के साथ ही सड़कें, हवाई सुविधाएं भी बेहतर की जाएंगी। 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेल के लिए देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऋषिकेश में यात्रा सुविधा के लिए एलीवेटेड सड़क बनाने की दिशा में सरकार विचार कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित बेस अस्पताल के सामने इंदिरा गांधी हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम को मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। 25 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियम का चयन भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने 2018 के खेलों के लिए कर लिया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए 2015-16 में ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और इसका जिम्मा पीआरडी को सौंपा गया है, जबकि 2016-17 में विभिन्न संस्थाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं की जाएंगी। रावत ने कहा कि शहरीकरण को नियंत्रित करने और व्यवस्थित विकास की आवश्यकता है। मेयर को भी इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लोगों को अपना मकान बनाते समय थोड़ी जमीन छोड़ देनी चाहिए, योजनाबद्ध तरीके से विकास होने पर उनके मकान या जमीन की कीमत तीन गुनी हो जाएगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पुराने स्टेडियम को जनपद स्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेडियम को आधुनिकतम और विभिन्न खेल सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सात करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। स्टेडियम को आधुनिकतम रूप देने का जिम्मा कालेज डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई को दिया गया है। ओेलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि खेलों के आयोजन के लिए राज्य सरकार से अनुबंध हो चुका है। देहरादून, हल्द्वानी के साथ ही अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में खेल गांव बनाए जाएंगे। स्टेडियम में क्रिकेट और हॉकी एस्ट्रोटर्फ के अलावा शूटिंग रेंज का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एमबीपीजी कालेज के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, प्रयाग भट्ट, खजान पांडे, सुमित हृदयेश, ललित जोशी, राम सिंह कैड़ा, हर्षवर्धन पांडे, दिनेश कुंजवाल, जया बिष्ट, दीपक बल्यूटिया, महेश शर्मा, भोला भट्ट, राजेंद्र सुयाल, राजेंद्र बिष्ट, कमल पपनै, कमलेश शर्मा, हेमंत बगड्वाल, टोनी हरियाल, मयंक भट्ट, सुष्मिता पंत, राहुल छिम्वाल, राजेंद्र नेगी, हाजी सुहेल सिद्दीकी, मो. गुफरान, उच्च शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी, वरिष्ठ लेखाकार केडी परगाईं, क्रीड़ा अधिकारी डा. नवीन भगत आदि थे।

हर थाने में होगी एक महिला कांस्टेबल
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हर थाने में एक महिला कांस्टेबल होगी। होमगार्ड में महिलाओं की भर्ती का प्रतिशत सात से बढ़ाकर 25 और पीआरडी में चार से बढ़ाकर भी 25 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर एक हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चियां खेल के मैदान में आकर राज्य का नाम रोशन करें। शारीरिक प्रशिक्षण देने के लिए एक एक्स सर्विस मैन की नियुक्ति की जाएगी।


इंदिरा जी तो हमको भी शूट कर देती हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेडियम में शूटिंग रेंज के लिए वित्त मंत्री से पूछना पड़ेगा, क्योंकि वित्त मंत्री तो हम लोगों को भी शूट कर देती हैं। कई बार वित्त मंत्री की डांट हम सभी को खानी पड़ती है। उन्होंने ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता से शूटिंग रेंज का निर्माण कराने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed