फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The route will remain diverted for three days from today

Nainital News: आज से तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट

Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The route will remain diverted for three days from today
हल्द्वानी। पुलिस ने शनिवार से 14 अप्रैल तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते सप्ताहांत के दो दिनों के साथ ही सोमवार को सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक यह प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन

बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहा काठगोदाम से गंतव्य को जाएंगे। रुद्रपुर की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए पंतनगर-लालकुंआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नरीमन तिराहा होते हुए जाएंगे। शहर की ओर आने वाले वाहन गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नरीमन तिराहा से गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

रामनगर, बाजपुर, कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी से मंगोली, रूसी बाईपास से ज्योलिकोट से मस्जिद तिराहा भवाली होते हुए जा सकेंगे। पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों (जैसे दूध, ईंधन, गैस) का आवागमन भी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंची धाम से आने वाले वाहन कालाढूंगी होकर जाएंगे

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय अपराह्न तीन बजे बाद कैंची धाम की ओर से आने वाले पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड ज्योलिकोट से रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढ़ूंगी को जा सकेंगे। तल्लीताल की ओर से आने वाले वाहन रूसी बाईपास, मंगोली होते हुए चलेंगे। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज व केमू बसें तथा टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed