फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The route for the hills will remain diverted for seven hours till 9 a.m. today

Nainital News: आज सुबह नौ बजे तक पहाड़ के लिए सात घंटे रहेगा रूट डायवर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The route for the hills will remain diverted for seven hours till 9 a.m. today
हल्द्वानी। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार की देर रात दो बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक सात घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा। इसके चलते रोडवेज, केमू की बसों के अलावा अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इस कारण प्रति यात्री को 50 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


दिसंबर 2024 में हल्द्वानी डिपो की बस भीमताल मार्ग पर आमडाली के पास गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी। तब से यह बस खाई में ही पड़ी है। भीमताल थाना पुलिस के सहयोग से डिपो प्रबंधन मंगलवार सुबह नौ बजे तक बस को खाई से निकालेगा। इसके चलते मार्ग पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते जंगलिया गांव, चनौती, लोहाघाट, चंपावत, दिल्ली-लमगड़ा वाली रोडवेज की बसों का रूट बदला गया है। हल्द्वानी डिपो की बसों को 24 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से रहेगा डायवर्जनः
भीमताल मार्ग पर यातायात बंद होने के चलते पुलिस प्रशासन ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत अल्मोड़ा, भवाली, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आने वाले वाहन भवाली से ज्योलीकोट व पहाड़ जाने वाले वाहन रानीबाग-भीमताल तिराहा से ज्योलीकोट, बीरभट्टी, भवाली होकर गंतव्य के लिए निकलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed