फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The role of independents has proved to be very important in the Panchayat elections in nainital

जिपं अध्यक्ष पद की बिसात पर सियासी शतरंज: निर्दलीयों के प्यादे पलट सकते हैं पूरी बाजी, BJP-कांग्रेस आमने-सामने

Fri, 08 Aug 2025 01:09 PM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडेय, अमर उजाला
चंद्रेश पांडेय, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 08 Aug 2025 01:09 PM IST
सार

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए वर्तमान में जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बिसात बिछी है, उसमें निर्दलीयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण साबित हो गई है। माना जा रहा है कि ये ही अब राजा की जीत-हार तय करेंगे।

विज्ञापन
The role of independents has proved to be very important in the Panchayat elections in nainital
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शतरंज के खेल में राजा और वजीर ही महत्वपूर्ण नहीं होते, कभी-कभी राजा को मात देने के लिए एक प्यादा ही काफी होता है। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए वर्तमान में जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बिसात बिछी है, उसमें निर्दलीयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण साबित हो गई है। माना जा रहा है कि ये ही अब राजा की जीत-हार तय करेंगे।

विज्ञापन

नैनीताल जिले में जिला पंचायत की कुल 27 सीटें हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य की सात और कांग्रेस ने दो सीटों पर विजय प्राप्त की। 18 सीटें निर्दलीय और बागियों ने जीतीं। अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत न तो भाजपा के पास है और न ही कांग्रेस के पास। ऐसे में मतगणना के तुरंत बाद बहुमत जुटाने के लिए दोनों राष्ट्रीय दलों ने निर्दलीयों को अपने पाले में करने के लिए कसरत शुरू कर दी।

विज्ञापन

राजनीति के जानकारों की माने तो कुर्सी के लिए बिछी इस सियासी बिसात में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता राजा, वजीर, हाथी, ऊंट व घोड़े की भूमिका अदा कर रहे हैं जबकि निर्दलीय और बागी सदस्य उन प्यादों की तरह हैं जो कभी भी बाजी पलट सकते हैं। अब तक चली चालों में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा और पुष्पा के नाम की चर्चा जोरों पर
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दीपा दरम्वाल का नाम चर्चा में है। दीपा दरम्वाल देवलचौड़ से चुनाव जीती हैं और वह निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दर्मवाल की पत्नी हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस सूपी से चुनाव जीती रामगढ़ की पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी को समर्थन दे सकती है। पुष्पा नेगी पूर्व प्रमुख लाखन सिंह नेगी की पत्नी हैं।

तोलिया दंपती की भूमिका महत्वपूर्ण
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया भले ही चुनाव हार गई हों लेकिन अध्यक्ष के लिए चल रहे सियासी खेल में उनकी और उनके पति प्रमोद तोलिया की भूमिका अब भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दंपती की नजर दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर थी। ऐसे में उन्होंने चुनाव परिणाम आने से पहले से ही सदस्य पद के दावेदारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि पांच से छह जिला पंचायत सदस्य अब भी तोलिया दंपती के खेमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed