फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The role of DFO will be clear before FSI report

एफएसआई की रिपोर्ट से पूर्व डीएफओ की भूमिका होगी साफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The role of DFO will be clear before FSI report
हल्द्वानी। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफएसआई) की टीम की रिपोर्ट से कालागढ़ वन प्रभाग में अवैध पातन को लेकर स्थिति और साफ हो सकती है। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पूर्व एफएसआई की टीम ने स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

कालागढ़ वन प्रभाग में हुईं गड़बड़ियों के बाद तत्कालीन अपर प्रमुख वन संरक्षक व नोडल अधिकारी वन भूमि हस्तांतरण की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम ने जांच की थी। इसके बाद जांच टीम ने एक रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। जांच समिति ने कालागढ़ वन प्रभाग के तत्कालीन डीएफओ अखिलेश तिवारी (3 मई 2020 से 29 अप्रैल 2021) के कार्यकाल के दौरान व्याख्यान केंद्र के निर्माण के दौरान कई वृक्षों के कटान की बात का उल्लेख किया था।
विज्ञापन

वन मुख्यालय ने एक पत्र अपर मुख्य सचिव को भेजा था, उसमें कहा गया था संबंधित प्रकरण में पूर्व एफएसआई की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में संबंधित डीएफओ की सामान्य ख्याति को देखते हुए बेनीफिट ऑफ डाउट दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक संबंधित मामले में एफएसआई ने स्थलीय निरीक्षण आदि कार्य कर लिया है। अभी रिपोर्ट जारी नहीं हुई है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे कोई फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल और प्रमुख वन संरक्षक विनोद सिंघल से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, पर वह प्राप्त नहीं हो सका। जैसे पक्ष मिलेगा, उसे हू-ब-हू प्रकाशित कर दिया जाएगा।

विधिवत स्वीकृति के बिना कार्य प्रारंभ किया गया
हल्द्वानी। कालागढ़ वन प्रभाग में व्याख्यान केंद्र और टाइगर बाड़ा-1 एक निर्माण की विधिवत स्वीकृति के पूर्व प्रारंभ कराना स्टेज- एक की शर्तों का उल्लंघन था। यह बात खुद मुख्यालय से भेजे गए पत्र में मानी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed