फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The restaurant operator reached to jump in the barrage for indecency of the son

बेटे के अभद्रता करने पर बैराज में कूदने पहुंचा रेस्टोरेंट संचालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The restaurant operator reached to jump in the barrage for indecency of the son
हल्द्वानी। पारिवारिक विवाद के बाद बेटे ने पिता से अभद्रता की, जिससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार को रेस्टोरेंट संचालक ने गौला बैराज में जान देने की कोशिश की। इसी समय गौला बैराज में ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवान ने रेस्टोरेंट संचालक को रोक दिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ काठगोदाम चौकी लेकर आ गई, जहां काफी देर तक पुलिस उसे समझाती रही।
विज्ञापन

काठगोदाम क्षेत्र निवासी रेस्टोरेंट संचालक की सलड़ी में दुकान है। रेस्टोरेंट संचालक का शुक्रवार को अपने एक बेटे से घरेलू विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे बेटे ने पिता पर हाथ छोड़ दिया था। इसी से क्षुब्ध पिता ने पहले शराब पी। इसके बाद वह गौला में कूदने के लिए बैराज आ गया। इसी समय वहां ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी को रेस्टोरेंट संचालक की हरकतों पर संदेह हुआ और जवान ने तत्काल उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को बैठाया और उनसे जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परेशान रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि जीवन में उसने सब कुछ परिवार के लिए किया लेकिन परिवार के सदस्य ने उसे अपमानित कर दिया, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। इसी कारण वह जान देने के लिए गौला बैराज में जा रहा था। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि अब उसकी जीने की इच्छा समाप्त हो गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे काठगोदाम चौकी में काफी देर तक समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed