फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The reputation of the honourables is stuck in the maze of Uttarakhand Panchayat elections

Uttarakhand: पंचायत चुनाव के चक्रव्यूह में फंसी है माननीयों की प्रतिष्ठा, सांसद, विधायक समेत इन की परीक्षा

Thu, 24 Jul 2025 11:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

यह पंचायत चुनाव ही नहीं, भाजपा और कांग्रेस के लिए वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी है। इसे जीतने के लिए सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और दायित्वधारियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है।

विज्ञापन
The reputation of the honourables is stuck in the maze of Uttarakhand Panchayat elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह पंचायत चुनाव ही नहीं, भाजपा और कांग्रेस के लिए वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी है। इसे जीतने के लिए सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और दायित्वधारियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है क्योंकि यह चुनाव उनकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य की कुल 27 सीटें हैं। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि जिला पंचायत सदस्यों से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होता है। भाजपा नेता अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए दावेदारों के साथ सुबह से शाम तक गांवों में दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक भी जिला पंचायत की अपनी पुरानी सीटों के अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ डोर-टू-डोर दस्तक दे रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनों चाहते हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी पार्टी का ही कोई व्यक्ति बने। इसलिए सभी चुनाव में अपने दांव खेल रहे हैं।

विज्ञापन

कहां किसकी लगी है प्रतिष्ठा दांव में
भीमताल ब्लाक में जंगलियागांव, अमृतपुर, ज्योलीकोट व मेहरागांव जिला पंचायत की सीटें हैं। ओखलकांडा ब्लॉक में बड़ौन, ढोलीगांव, ककोड़ व मल्ला ओखलकांडा, धारी ब्लॉक में चौखुटा, दीनी तल्ली व सरना, रामगढ़ ब्लॉक में सूपी, दाड़िमा व गहना तथा बेतालघाट ब्लॉक में सिमलखां व भवाली गांव जिला पंचायत सीटें हैं। यह सभी भीमताल और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं। यहां सांसद अजय भट्ट, भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व धारी की पूर्व प्रमुख आशा रानी प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन माननीयों की मेहनत का परिणाम देखने को उत्सुक है जनता
हल्द्वानी ब्लॉक में रामड़ीआन सिंह (पनियाली), देवलचौड़ बंदोबस्ती (हल्द्वानी तल्ली) व जग्गीबंगर व चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीटें हैं। पार्टी समर्थित अन्य प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए यहां सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत कई दायित्वधारी चुनावी रण में उतरे हैं। इसके अलावा चोरगलिया आमखेड़ा सीट पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में उतरे हैं।

रामनगर में भगत, दीवान सिंह की परीक्षा
रामनगर ब्लॉक में मालघनचौड़ चंद्रनगर, चिल्किया व सांवल्दे जिला पंचायत सीटें हैं। कोटाबाग ब्लॉक में गुलजारपुर बंकी, गेबुआ पत्तापानी व तलिया सीटें हैं। यहां भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, रामनगर विधायक दीवान सिंह व नैनीताल की विधायक सरिता आर्या समेत कई दायित्वधारी प्रचार कर रहे हैं।

रामड़ीआन सिंह सीट है हॉट सीट
हल्द्वानी ब्लॉक में रामड़ीआन सिंह (पनियाली) सीट जिले की सभी जिला पंचायत सीटों में सबसे हाट सीट बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीट से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा के दो बागी भी अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ा रहे हैं। तोलिया के पति भाजपा नेता हैं और नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। लिहाजा सभी की नजर इस सीट पर लगी हुई है।

नजर नहीं आ रहा कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अभी तक किसी भी सीट पर कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा चुनाव प्रचार करता नहीं दिखा है। अलबत्ता पार्टी जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल व कुछ अन्य नेता अलग-अलग सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed