{"_id":"69d559fced2e246bb404fb76","slug":"the-progress-report-will-be-discussed-in-the-meeting-of-disha-committee-in-nainital-nainital-news-c-238-1-ntl1003-124555-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में दिशा समिति की बैठक में प्रगति रिपोर्ट पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में दिशा समिति की बैठक में प्रगति रिपोर्ट पर होगी चर्चा
Wed, 08 Apr 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) नैनीताल की बैठक शुक्रवार को नैनीताल क्लब मल्लीताल में होगी। यह बैठक दोपहर दो बजे से शुरू होगी। सहायक परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नैनीताल चंद्रा फर्त्याल ने यह जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभागों से बैठक में भाग लेने की अपील की है। विभागों को अपने-अपने कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति सूचनाओं के साथ उपस्थित होना होगा। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जाएगी। फर्त्याल ने संबंधित विभागों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन