{"_id":"68c1dba110fb44f27304fad7","slug":"the-power-line-dispute-going-on-for-two-and-a-half-years-got-resolved-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125387-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ढाई साल से चल रहा बिजली लाइन का विवाद निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ढाई साल से चल रहा बिजली लाइन का विवाद निपटा
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर-एक के बिष्ट धड़ा शिव शक्ति विहार काॅलोनी में 11 केवी की लाइन खींचने का ढाई साल पुराना विवाद सुलझ गया है। कॉलोनी में यूपीसीएल की ओर से विद्युत पोल खड़े किए गए लेकिन एक पक्ष के लोग खतरा बताते हुए इसका विरोध कर रहे थे।
बीते दिनों यह मामला कुमाऊं कमिश्नर के समक्ष उठा। इस पर आयुक्त ने कम लागत वाले विकल्प के अनुसार लाइन खींचने के निर्देश दिए थे। लोगों के लगातार विरोध के कारण काम नहीं हो पा रहा था। बुधवार को काॅलोनी के एक पक्ष के लोग कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में यूपीसीएल के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल से मिले और ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि कालोनी में 13 फुट की सड़क है। लाइन खींचने से यह संकरी हो रही है और खतरा बना रहेगा। काफी देर तक चली वार्ता के बाद मुख्य अभियंता ने भरोसा दिलाया कि लाइन से किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होगा। लोगों के ट्रांसफार्मर हटाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसे लगाने के लिए स्थानीय लोग स्थान तलाश लें तो इसे हटा दिया जाएगा।
-- -- --
बिजली उत्पादन हुआ कम, रोस्टिंग से ग्रामीण परेशान
हल्द्वानी। जिले में इन दिनों अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। विशेषकर रात को ग्रामीण क्षेत्रों में इमरजेंसी रोस्टिंंग होने से दो दिन में 20 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। लगातार हुई बारिश नदियों में गाद आने से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार ग्रिड को फेल होने से बचाने के लिए इमरजेंसी रोस्टिंग जरूरी है। बीते दो दिन में लालकुआं नगर व ग्रामीण इलाके के साथ ही धौलाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े 15 से अधिक गांवों और इससे पहले टीपीनगर क्षेत्र में रोस्टिंग की गई है।