फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The pitch at the Gaula Par International Cricket Stadium will be rebuilt.

Nainital News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गौलापार में फिर बनेगी पिच

Sun, 21 Dec 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The pitch at the Gaula Par International Cricket Stadium will be rebuilt.
फोटो- 20 एचएलडी 01- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार के घास के मैदान पर क्रिकेट का अभ्यास करता खि - फोटो : रविंद्र सिंह
हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खिलाड़ियों को जल्द ही पिच पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा। पिच के अभाव में खिलाड़ियों को हो रही परेशानी पर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए खेल कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने पिच का निर्माण कराने की बात कही है।
विज्ञापन


फरवरी में 38वें नेशनल गेम्स के बीच फुटबाल मुकाबलों के आयोजन के लिए क्रिकेट पिचों को हटा दिया गया। 11 महीने बाद भी पिचों का निर्माण नहीं होने से खिलाड़यों को मैदान में प्रशिक्षण और अभ्यास लेना पड़ रहा था। इस पर अमर उजाला ने जिलाधिकारी डॉ. ललित मोहन रयाल और राज्य स्तरीय खेल परिषद में दायित्वधारी हेमराज सिंह बिष्ट से इस मुद्दे पर बात की थी। दायित्वधारी ने उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी को निदेशालय स्तर पर पत्राचार के लिए वार्ता की थी। खेल कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि फुटबाल मैच के लिए पिच को हटा दिया था। अब फिर से मैदान पर क्रिकेट पिच का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मैदान अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसमें सुधार की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed