{"_id":"68d19e2dd02ffe6f10075047","slug":"the-only-lamp-was-extinguished-by-electric-shock-bhimtal-news-c-8-1-hld1048-641092-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: करंट के झटके से बुझ गया इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: करंट के झटके से बुझ गया इकलौता चिराग
विज्ञापन
हल्द्वानी/भवाली। भवाली के एक होटल में तैनात रिसेप्शनिस्ट युवक की करंट लगने से मौत के बाद बखेड़ा हो गया। हल्द्वानी मोर्चरी में पहुंचे ग्रामीणों ने होटल प्रबंधन पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के सामने होटल कारोबारी से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हो गई। डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम सभा अमिया सिरुवा निवासी 21 साल का रोहित पांडे पुत्र जीवन चंद्र पांडे भवाली के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर तैनात था। तीन महीने पहले उसने नौकरी शुरू की थी। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे रोहित अन्य साथियों के साथ बल्ब जलाने के लिए वह सड़क के पार चीड़ के पेड़ पर चढ़ा था। उसके साथी साजिद और आयुष छत से सड़क के पार तार और बल्ब देने में उसकी मदद कर रहे थे।
बल्ब लगाते ही शॉर्ट सर्किट होने से रोहित को करंट लग गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। साथी उसे निजी वाहन से सीएचसी भीमताल ले गए। वहां से एसटीएच रेफर किया। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में शव को मोर्चरी में रख दिया गया।
विज्ञापन
सुबह मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू की अगुवाई में मोर्चरी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल प्रबंधन ने बिजली चोरी करने की नीयत से रोहित को जबरन पेड़ पर चढ़ाया। ग्रामीणों ने होटल प्रबंधन पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस के साथ होटल कारोबारी और कर्मचारी पहुंचे। पुलिस के सामने ग्रामीणों की होटल कारोबारी से धक्का-मुक्की हो गई।
पुलिस ग्रामीणों को शांत कराकर कारोबारी को अपने वाहन में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने एसएसआई रोहताश सागर की सरकारी गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया। चेताया जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा पुलिस को जाने नहीं दिया जाएगा। हालांकि बाद में समझौते के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर भवाली एसआई लेखराज कंबोज ने बताया कि फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-
25 लाख मुआवजे पर अड़े ग्रामीण
मोर्चरी के बाहर हंगामा कर रहे ग्रामीण परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक हंगामा चलता रहा। होटल प्रबंधक व ग्रामीणों के बीच समझौते पर सहमति बनीं। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर गांव को रवाना हुए।
-- -
दो बहनों का इकलौता भाई था रोहित
रोहित पांडे दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां का आरोप है कि रविवार को मौत हो जाने के बाद पुलिस ने दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं कराया। मोर्चरी में उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
-- -
युवक की मौत पर कुछ ग्रामीणों ने मोर्चरी में हंगामा किया। उनकी बात को सुना गया है और हरसंभव पुलिस मदद करेगी। तहरीर मिलने पर होटल प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी।