फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The number of buildings in Nainital has increased, but the number of fire hydrants has decreased.

Nainital News: नैनीताल में भवनों की संख्या बढ़ी, फायर हाइड्रेंट हुए कम

Sat, 27 Dec 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 27 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The number of buildings in Nainital has increased, but the number of fire hydrants has decreased.
नैलीताल। नैनीताल में हर साल अग्निकांड की घटनाएं होने के बावजूद जिला प्रशासन यहां अग्निसुरक्षा के बेहतर इंतजाम नहीं कर पाया है। यहां ब्रिटिश काल में अग्निसुरक्षा के लिए स्थापित किए गए 83 फायर हाइड्रेंट में से अब 77 ही मौजूद हैं। छह हाइड्रेंट मिट्टी में गुम हो चुके हैं।
विज्ञापन

नैनीताल में हर साल ठंड के दिनों में भवनों में आग लगने की घटनाएं होती हैं। इस वर्ष भी अगस्त से दिसंबर तक आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। 27 अगस्त को मल्लीताल चीना बाबा ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। 21 अक्तूबर की रात को उसी भवन से लगे कन्नौजिया फर्नीचर हाउस में आग लगी। 10 दिसंबर को मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर सरस्वती शिशु मंदिर में आग लग गई। तीनों घटनाओं में दमकल ने फायर टेंडरों व फायर हाइड्रेंटाें की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन लोगों ने फायर हाइड्रेंटों में प्रेशर न होने, देर से पानी आने या फायर हाइड्रेंट के सही से काम नहीं करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने खराब हाइड्रेंटों को सही करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक सारे खराब फायर हाइड्रेंट सही नहीं हो पाए हैं। अग्निशमन विभाग के एफएसओ देेवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शहर में स्थापित 83 में से शहर में 77 फायर हाइड्रेंट ही बचे हुए हैं। 60 फायर हाइड्रेंट ही क्रियाशील हैं। 17 खराब व जमीन में दबे फायर हाइड्रेंटों को सही करने का कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कई क्षेत्र अग्निकांड के दृष्टिगत हैं संवेदनशील
नैनीताल। एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जू-रोड, सात नंबर क्षेत्र व हरिनगर में न तो दमकल के वाहन पहुंच सकते हैं ना ही उन क्षेत्रों में कोई फायर हाइड्रेंट हैं। इससे आग बुझाने में कई दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इसलिए यह क्षेत्र अग्निकांड की दृष्टि से संवेदनशील हैं। यहां नए फायर हाइड्रेंट स्थापित करने की मांग प्रशासन से की जा रही है।


दमकल और जल संस्थान की जानकारी अलग-अलग
नैनीताल। संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण के बाद भी दमकल व जल संस्थान के पास फायर हाइड्रेंटों की अलग-अलग जानकारी है। दमकल के अनुसार शहर में अब 77 फायर हाइड्रेंट ही जिसमें 60 ठीक हैं।। जल संस्थान के ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि शहर में 83 फायर हाइड्रेंट हैं जिसमें से 70 कार्यशील हैं। तीन पर कार्य चल रहा है। 10 दबे हुए फायर हाइड्रेंटों को ठीक कराने के लिए 13 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed