{"_id":"62aa309547039670de2d73b9","slug":"the-noise-of-dissent-of-the-government-decision-echoed-then-the-intelligence-department-got-sleepy-haldwani-news-hld4660158163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी फैसले की असहमति का गूंजा शोर, तो खुफिया विभाग की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी फैसले की असहमति का गूंजा शोर, तो खुफिया विभाग की उड़ी नींद
विज्ञापन
हल्द्वानी। सेना में चार साल के लिए भर्ती और उसके बाद कुछ ही प्रतिशत जवानों को नियमित करने के फैसले पर फौज में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं में गुस्से की चर्चा जब शहर में उड़ी तो पुलिस और एलआईयू की कान खड़े हो गए। खुफिया विभाग रात तक जानकारी जुटाने में लगा रहा।
बुधवार को शहर में इस बात की चर्चा रही कि 17 जून को रामलीला मैदान में युवा आंदोलन के लिए जुटेंगे। मामला आर्मी भर्ती से जुड़ रहा था और युवाओं की असहमति को लेकर था तो पुलिस और खुफिया विभाग भी जानकारी जुटाने में लग गए। पुलिस और खुफिया विभाग की निगाह सोशल मीडिया पर भी लगी रही।
देर शाम समाचार पत्र कार्यालयों में फोन करके कुछ युवाओं ने कहा कि सरकार को अपना ये फैसला वापस लेना चाहिए और पुरानी पद्धति के आधार पर ही भर्ती की जानी चाहिए। राजस्थान और बिहार में इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन के बाद अब हल्द्वानी में भी 17 जून को आंदोलन करने की बात युवाओं ने कही। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए 17 जून को आंदोलन की बात सार्वजनिक की है। मामले की जानकारी करने के लिए जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया तो डीआईजी समेत अन्य अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल सका। विभागीय पक्ष मिलने पर उसे हूबहू प्रकाशित कर दिया जाएगा।