फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The new drain collapsed pwd

लोनिवि की नई नाली ढही

Sun, 12 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 12 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
The new drain collapsed pwd
लोक निर्माण विभाग की अग्निशमन कार्यालय के पास बनी नई ड्रेनेज नाली ढह गई। ऐसे में उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। वहीं, लोनिवि अफसरों के अनुसार ड्रेनेज नाली में सिंचाई विभाग की बगल की नहर से ज्यादा पानी आने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नहर कवरिंग के साथ लोक निर्माण विभाग ड्रेनेज के लिए समानांतर नाली भी बना रहा है। कॉल टैक्स से लेकर एसटीएच के चौराहे तक ड्रेनेज नाली का निर्माण हुआ है। बीते दिनों यह ड्रेनेज नाली अग्निशमन कार्यालय के पास ढह गई। जब शिकायत लोनिवि तक पहुंची, तो आनन फानन में इसका दोबारा निर्माण कराया गया। पर यह काम कुछ ही घंटे चल पाया। जहां पर दोबारा निर्माण हुआ था, वहां पर ड्रेनेज नाली की दीवार भरभराकर ढह गई है।
विज्ञापन


ऐसे में उसकी गुणवत्ता सवालों में है। पर लोनिवि गुणवत्ता से ज्यादा नाली में नहर का ज्यादा पानी आने को कारण बता रहे हैं। अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत का कहना है कि ड्रेनेज नाली की सीमित क्षमता है। इसमें सिंचाई विभाग की नहर से ज्यादा पानी आ गया, इस कारण नाली उखड़ गई। यहां पर लंबे समय पानी ओवर फ्लो होने की शिकायत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed