फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The mysteries of pest feeding plants will come out in front of the world

दुनियां के सामने आएगा कीट भक्षी पौधों का रहस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
The mysteries of pest feeding plants will come out in front of the world
उत्तराखंड में पाई जाने वाली कीट भक्षी पौधे की प्रजाति। अमर उजाला
हल्द्वानी। वन विभाग प्रदेश में कीट भक्षी पौधों की प्रजातियों, उनके संरक्षण और इन पौधों में पाए जाने वाले औषधीय गुणों पर शोध करेगा। विभाग ने इसके लिए छह साल का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

देश भर में कीट भक्षी पौधों की 40 प्रजातियां हैं। उत्तराखंड में कीट भक्षी पौधे (अल्पाइन बटरवर्ड) की तीन प्रजातियां हैं। ये पौधे 3500-4500 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। उत्तराखंड में यूट्रीक्यूलेरिया, पिंग्यूक्यूला और ड्रोसेरा अल्पाइन की प्रजाति रालम घाटी और ब्यास घाटी में मिलती हैं। उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड ने कीट भक्षी पौधों को लुप्त प्राय: प्रजातियों में रखा है।
विज्ञापन

यहां मिलते हैं कीट भक्षी पौधे
ड्रोसेरा : 3700 मीटर की ऊंचाई पर गोपेश्वर के मंडल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के थल केदार और गैरसैंण के निकट भमोरटोली में पाया जाता है।
पिंग्यूक्यूला : 3500-4500 मीटर की ऊंचाई पर मिलता है। यह मिलम, ऊपरी पिल्थी, बदरीनाथ, ऋषिगंगा घाटी, सुंदरढूंगा घाटी, नंदा देवी नेशनल पार्क, रामनी भुजगढ़ के पास पातालखंड में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्रीक्यूलेरिया : 2400 मीटर से अधिक ऊंचाई पर मिलता है। यह गढ़वाल हिमालय, रुद्रनाथ अल्पाइन में मिलता है।
कीट भक्षी पौधों की विशेषता
कीट भक्षी पौधों को प्रकृति ने सुंदर फूल दिए हैं, जिससे यह कीटों को आकर्षित कर लेते हैं। जब कीट इन पौधों के पास आते हैं तो यह चिपकने वाले पदार्थ छोड़ते हैं। इससे कीट इन पौधों पर चिपक जाते हैं। इन पौधों की ग्रंथियां कीटों को पचाने की क्षमता रखती हैं। इन पौधों में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

कीट भक्षी पौधों पर शोध के लिए छह साल का प्लान तैयार किया गया है। शोध में पौधों की प्रदेश में प्रजातियों की संख्या, उनके वास स्थल और औषधीय गुणों की जानकारी हासिल की जाएगी। -संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक, अनुसंधान उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed