फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The murder of the kidnapped retired worker, the body found in the forest of bullock

अपहृत सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या, बैलड़ाव के जंगल में मिला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The murder of the kidnapped retired worker, the body found in the forest of bullock
कालाढूंगी/बाजपुर। कोटाबाग निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या कर शव बैलपड़ाव के जंगल में फेंक दिया गया। बाजपुर पुलिस ने एक दिन पहले ही पूर्व कर्मचारी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोटाबाग के मायारामपुर निवासी बिशन सिंह रावत खंड विकास कार्यालय बाजपुर से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र चंदन ने शुक्रवार शाम बाजपुर कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि पिता बिशन सिंह रावत के पास सुबह दस बजे बन्नाखेड़ा (बाजपुर) निवासी श्रीराम का फोन आया था। उसके बाद पिता ने बताया कि श्रीराम से उन्हें पांच हजार रुपये लेने हैं। श्रीराम ने पैसे लेने के लिए बुलाया है। दोपहर 12 बजे वह बाइक से बन्नाखेड़ा के लिए रवाना हुए। तीन बजे उन्होंने फोन कर बताया कि वह श्रीराम के साथ जंगल में खत्ते की ओर जा रहे हैं। उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। श्रीराम के मोबाइल पर फोन किया तो उसने पिता के बदले पैसों की डिमांड की। चंदन ने पुलिस को दी तहरीर में अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्रीराम के खिलाफ धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद बिशन सिंह की तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह कालाढूंगी पुलिस ने बैलपड़ाव के जंगल से बिशन सिंह रावत का शव बरामद किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया गया। पुलिस ने शव बरामद होने पर मुकदमे में आईपीसी की धारा 302 बढ़ाकर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है। इधर, बिशन सिंह की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक की गर्दन पर चाकू के वार के कई निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed