Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The municipal budget will be presented in the board on August 24 after seven months

Nainital News: सात महीने बाद आएगा 24 अगस्त को बोर्ड में पेश होगा नगर निगम का बजट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The municipal budget will be presented in the board on August 24 after seven months
हल्द्वानी। नगर निगम सात महीने तक बिना बजट पास कराए खर्च करता रहा। बोर्ड चुनाव से पहले नगर निगम का अंतिम बजट पेश होगा। निगम की बोर्ड बैठक 24 अगस्त को 11 बजे से नगर निगम के सभागार में आयोजित होगी। बैठक में 11 प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम की पिछली बोर्ड बैठक 22 नवंबर 2022 को हुई थी। तब से नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई। बजट खर्च करने से पूर्व मार्च या अप्रैल में बोर्ड बैठक होनी चाहिए थी लेकिन इस दौरान भी बोर्ड बैठक नहीं हुई। नौ महीने बाद 24 अगस्त को 11 बजे से नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक होगी। निकाय चुनाव नवंबर में होने हैं। ऐसे में इस बोर्ड बैठक को अंतिम माना जा रहा है। इस बोर्ड का यह अंतिम बजट भी होगा। चुनाव से ठीक पहले होने वाली बोर्ड बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं। नगर निगम इस बार 1.78 करोड़ लाभ का बजट पेश करेगा। नगर निगम ने बजट में 1.36 अरब की आय, एक अप्रैल 2023 का प्रारंभिक अवशेष 41.97 करोड़ और 2023-24 का व्यय 1.58 अरब बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed