फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The meeting held in protest against the exhibition was inconclusive

Nainital News: नुमाइश लगाने के विरोध में हुई बैठक बेनतीजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The meeting held in protest against the exhibition was inconclusive
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में नुमाइश लगाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का धरना 15वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा कि नुमाइश लगने से रोजाना जाम और अराजकता का माहौल बना रहता है। कहा कि प्रशासन जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र नुमाइश नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन के साथ ही न्यायालय की शरण में जाएंगे। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि धरने को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन पर अन्य राज्यों के व्यापारियों को दुकानें देने का आरोप लगाया। धरने देने वालों में पार्टी के महानगर अध्यक्ष हरीश जोशी, महेन्द्र बिष्ट, जगदीश राय, रवि जोशी, पासर जोशी, दया किशन जोशी, तारू बिष्ट, काजल खत्री, तारा देवी, हीरा देवी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed