फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The meeting before the Chief Minister is expected to solve the problems of the revenue village.

Nainital News: मुख्यमंत्री के समक्ष बैठक होने से राजस्व गांव की समस्या हल होने की उम्मीद

Mon, 29 Sep 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The meeting before the Chief Minister is expected to solve the problems of the revenue village.
फ़ोटो। बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति की बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय प्रतिनिधि व ग्रामीण। - फोटो : संवाद
लालकुआं। बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति ने एफआरए 2006 के तहत राजस्व गांव के दावे की अधिसूचना जारी करने की मांग तेज कर दी है। रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में संबद्ध अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि एक्ट के आधार पर डीएलसी से दावा पास होने के बाद केवल अधिसूचना जारी होना शेष है लेकिन फाइल को वन विभाग में उलझाकर रोक दिया गया है। बैठक में पूर्व विधायक नवीन दुम्का और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने आश्वासन दिया कि सांसद, विधायक और पार्टी स्तर से पहल कर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में वन अधिकार समिति के शिष्टमंडल की बैठक कराई जाएगी। बैठक में समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, सचिव भुवन भट्ट, श्याम सिंह रावत, बसंत पांडे, नंदन बोरा, हरेंद्र बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, भरत नेगी, प्रमोद कॉलोनी, धर्म सिंह, बलवंत बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed