फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The medical college team took Gurdeep's body posthumously for research

मरणोपरांत गुरदीप की देह रिसर्च के लिए ले गई मेडिकल कॉलेज की टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The medical college team took Gurdeep's body posthumously for research
बाजपुर। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी गुरदीप सिंह ने मरणोपरांत अपनी देह मेडिकल कॉलेज में रिसर्च के लिए दान करने की इच्छा जताई थी। गुरदीप की इच्छा के अनुरूप परिजनों ने उनके निधन पर देह मेडिकल कॉलेज रुहेलखंड को दान कर दी। मेडिकल कॉलेज की टीम बाजपुर आकर देह अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

गांव इटव्वा निवासी गुरदीप सिंह इंसा (45) पुत्र खजान सिंह ने करीब 15 वर्ष पहले डेरा सच्चा सौदा से प्रभावित होकर मरणोपरांत अपनी देह दान करने का प्रण लिया था। उन्होंने वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज रुहेलखंड शाहजहांपुर को अपना आवेदन कर दिया था। अपने परिजनों को इच्छा बताते हुए कहा था जब उनका निधन हो तो उनका शरीर मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया जाए। परिजनों ने बताया कि बीते रोज बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। इसकी सूचना परिजनों ने मेडिकल कॉलेज को दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज की टीम बाजपुर पहुंची। टीम गुरदीप सिंह का पार्थिव शरीर लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गई। इससे पूर्व इन लोगों ने अरदास कर भजन किया। वहीं डेरे के मेंबर जसपाल सिंह इंसा ने बताया कि बाजपुर में डेरे के अनुयायी की ओर से देह दान का यह चौथा मामला है। बताया कि इनसानी शरीर पर रिसर्च ज्यादा बेहतर होता है। गुरु की प्रेरणा से इन्होंने देह दान करने का प्रण लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेंबर महेंद्र सिंह राजपूत, महावीर, मनोज, बलवंत, बाबूलाल, कमलेश, कृष्ण कुमार, जागन लाल, हेमप्रकाश, पूरन सिंह, पालो देवी, सुनीता इंसा, रमेश रानी, प्रकाशो देवी, ममता इंसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed