{"_id":"edadde4ce5818873d0d37947a7d8f7d7","slug":"the-maximum-age-limit-liability-revolters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतम आयु सीमा की बाध्यता हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतम आयु सीमा की बाध्यता हटी
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता प्राप्त गैर सरकारी संस्थाओं में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु निर्धारण की बाध्यता नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अहम फैसला देते हुए एकलपीठ के उस आदेश को गलत ठहरा कर अपास्त कर दिया जिसमें कहा गया था कि सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में सरकारी कॉलेजों की तर्ज पर निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अनुरूप ही प्रवक्ता के पद पर नियुक्तियां की जाएं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। प्रबंधक गोविंदी देवी इंटर कॉलेज बेलपोखरा, प्रबंधक इंटर कॉलेज लखनमंडी और हल्द्वानी निवासी इंदिरा जोशी ने हाईकोर्ट में स्पेशल अपील दायर कर एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
अपील में कहा गया था कि एकलपीठ के समक्ष हल्द्वानी निवासी पूजा पंत ने विभिन्न मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवक्ता अंग्रेजी के पदों के लिए 2015 में जारी विज्ञापन को चुनौती दी थी कि विज्ञापन में उच्च आयु सीमा का वर्णन नहीं है जिस पर एकलपीठ ने पूजा पंत के पक्ष में निर्णय दिया था। जिसके चलते इन पदों पर चयन प्रक्रिया रुक गई थी।
विज्ञापन
एकलपीठ के इस आदेश को इंदिरा जोशी समेत प्रबंध गोविंदी देवी इंटर कॉलेज बेलपोखरा और प्रबंधक इंटर कॉलेज लाखन मंडी ने विशेष अपील दायर कर इस आधार पर चुनौती दी थी कि सहायता प्राप्तकॉलेजों में प्रवक्ता के पद पर चयन के लिए वर्तमान प्रचलित विनियमों व अधिनियम में अधिकतम आयु सीमा वर्णित करने के लिए कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए एकलपीठ का फैसला गलत है।
पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपीलार्थियों की अपील को स्वीकार करते हुए एकलपीठ के फैसले को पलट दिया। इस आदेश के बाद संस्थानों में नियुक्ति की प्रक्रिया पर लगी रोक हट चुुकी है।