फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The male creatures who play phag, ho-ho-holk re....

जो नर जीवें खेले फाग, हो-हो-होलक रे....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The male creatures who play phag, ho-ho-holk re....
जो नर जीवें खेले फाग, हो-हो-होलक रे....
विज्ञापन

- कुमाऊंनी र्चधान पहन महिलाओं ने होली गायन कर जमकर उड़ाया अबीर गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित 26वें फागोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को होली जुलूस निकाला गया। इस दौरान सफेद परिधानों में पुरुष और कुमाऊंनी परिधान धारण किए महिलाओं ने होली गायन कर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। होल्यार जो नर जीवें खेले फाग, हो-हो-होलक रे, बरस दिवाली बरसे फाग, हो हो होलक रे.... गायन करते चल रहे थे। होली जुलूस में बच्चे तरह-तरह के स्वांग भी करते रहे।
बृहस्पतिवार को दोपहर होली जुलूस का शुभारंभ राम सेवक सभा परिसर से हुआ। इस दौरान पुरुषों ने होली गीत तुम क्यों नहीं आए गणेश शहर में धूम मची है...... गाकर किया। जिसके बाद हवा में अबीर गुलाल उड़ाते हुए जुलूस बड़ा बाजार होते हुए गोलघर, पुराना घोड़ा स्टैंड, गाड़ी पड़ाव होते हुए जयलाल साह बाजार पहुंचा। इस दौरान होल्यारों ने हो हो होई एगे....आयो नवल वसंत सखी ऋतुराज कहायो होली..., लाल रंग डालो, गुलाबी रंग डालो, रंग केसर छिड़काओ री होली आई रे रसिया., सजन मोरे अंगना में आना रे पहन वसंती....., समेत कई होली गीत गाते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। कुमाऊंनी परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों ने स्वांग रचकर लोगों का मन मोह लिया। जुलूस का समापन श्रीराम सेवक सभा में हुआ। देर शाम यहां होलिका दहन भी किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, गोधन सिंह, कमलेश ढौंडियाल, हीरा सिंह, मुकुल जोशी, बाब बजेठा, डॉ.ललित तिवारी, राजेंद्र लाल साह, कैलाश जोशी, भुवन बिष्ट, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, किशन नेगी, कुंदन नेगी, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मोहित साह, भूपाल कार्की, देवेंद्र लाल साह, किशन गुरुरानी, ललित साह आदि मौजूद रहे। इधर वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश के घर में महिला होली का आयोजन किया। इस दौरान महिला होल्यारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर तारा बोरा, जानवी पालीवाल, डॉ. नीता बोरा शर्मा, कमला जोशी, दीपा शर्मा, प्रो. चंद्रकला रावत, माया साह, किरन मेर, देवकी बिष्ट, विनीता बोरा, वर्षा बिष्ट, मंजू कोटलिया, वंदना पांडे आदि थे।
विज्ञापन

इनसेट
नैनीताल। राम सेवक सभा के पदाधिकारियों के मुताबिक होली जुलूस में दो कुंटल से अधिक अबीर गुलाल उड़ाया गया। इस दौरान स्थानीय व बाहर से आए छायाकारों ने इन आकर्षक दृश्यों की तस्वीरें खींची। टॉप टेन फोटोग्राफर्स को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पहला पुरुस्कार साढ़े सात हजार, द्वितीय पांच हजार, तृतीय तीन हजार सहित कुल 20 हजार के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के निर्णायक राष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर हैं, जो ऑन लाइन प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेंगे। इस प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed