फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The legacy of Guru Gobind Singh Ji was reflected in the Nagar Kirtan procession

Uk: प्रकाश पर्व पर आस्था का सैलाब, नगर कीर्तन में झलकी गुरु गोविंद सिंह जी की विरासत

Sun, 04 Jan 2026 11:02 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:02 AM IST
सार

गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर शनिवार को हल्द्वानी श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया।

विज्ञापन
The legacy of Guru Gobind Singh Ji was reflected in the Nagar Kirtan procession
हल्द्वानी में श्री गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन में हैरत अंगेज करतब दिखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के मौके पर शनिवार को रामलीला मैदान स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। नगर कीर्तन तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव सहित प्रमुख मार्गों से होकर शाम को रामलीला मैदान पहुंचा। श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे सिख समाज ने जगह-जगह गुरु की सेवा में सहयोग किया। पूरे रूट पर तोरणद्वार सजाए गए थे और संगत ने पुष्प वर्षा के साथ लंगर लगाकर सबका स्वागत किया।

विज्ञापन

नगर कीर्तन में इस बार 28 झांकियां शामिल रहीं। प्रत्येक झांकी में समाज के हर व्यक्ति के साथ रहने, मेहनत से कमाई करने, गरीबों, अशक्त लोगों की मदद करने जैसे जागरूकता भरे संदेश थे। झांकियों के साथ बैंड ने कीर्तन की शोभा बढ़ाई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पालकी साहिब के दर्शन किए तो वहीं सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसजीपीसी मेंबर प्रताप सिंह सिद्धू ने भी लंगर सेवा दी।

विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश, विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट ने भी कीर्तन में शिरकत की। मार्ग भर महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने भव्य नगर कीर्तन किया। सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल, अमरजीत सिंह बिंद्रा, अमरजीत सिंह आनंद ने मंच संचालन किया। इसके अलावा जसपाल सिंह कोहली, चरणजीत सिंह बिंद्रा, दलजीत सिंह चड्ढा, परमजीत सिंह शंटी, हरजीत सिंह चड्ढा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आरटीओ गुरदेव सिंह, डॉ. हरभजन सिंह, ललित जोशी, अमरजीत सिंह बंटी, कुलविंदर सिंह चड्ढा, मालिन कोहली, अमन सिंह आनंद आदि कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन, सिख सेवक जत्था, बाबा दीप सिंह सेवक जत्था, निर्भय खालसा सेवक जत्था, एसके सर्जिकल, गुरु के लाल सेवक जत्था, कोहली परिवार ने लंगर सेवा दी।

फूलों से सजी पालकी के किए दर्शन

नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित रहे। कीर्तन में युवा, घुड़सवार, बाइक सेवादार वाहो वाहो गोविंद सिंह, आपे गुरु चेला के जयघोष के साथ चलते रहे। चांदनी चौक झांकी, गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान और वीरता के संदेश, नानकमत्ता साहिब, ऊधमसिंह नगर के स्कूल और पंजाब का फौजी पाइप बैंड भी आकर्षक रहा।



सिख जत्थों का अद्भुत प्रदर्शन

नगर कीर्तन में अकल पुरख की फौज जत्था, निर्भय खालसा दल जत्था, स्त्री सत्संग जत्था और खालसा, गुरु तेग बहादुर स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। विभिन्न गुरुद्वारों से आई संगत की टोलियां ने भजन-कीर्तन किया। झांकी में गतका पार्टी और यूआईओ ने माशल आर्ट का प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed