फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The lake will be revived with 26 crores

26 करोड़ से पुनर्जीवित होगी सूखाताल झील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The lake will be revived with 26 crores
नैनीताल। नगर के सूखाताल के पुनर्जीवित करने और झील के सौंदर्यीकरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। लगभग 26 करोड़ के बजट से सूखाताल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सूखाताल झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झील के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण को लेकर योजना तैयार की गई। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में पालिका, ऊर्जा निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सूखाताल झील में पूर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और झील में समाने वाले नालों को भी पुनर्जीवित करने की बात कही।
विज्ञापन

डीडीए सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि लगभग 26 करोड़ से झील को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। इसमें पानी को एकत्र करने और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। झील भरने पर दूसरी ओर से पानी की निकासी को लेकर भी योजना बनाई गई। बताया कि 22 जनवरी को कुमाऊं आयुक्त अरविंद ह्यांकी इस संबंध में बैठक लेंगे। इसे लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही झील के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एचसी सिंह, पालिका ईओ अशोक वर्मा, डीडीए के सहायक अभियंता सीएम साह, ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती और कमल जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
- सूखाताल झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही झील में समाने वाले नाले भी साफ नजर आएंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकता है। फिलहाल अभी तय नहीं किया गया कि किस प्रकार की गतिविधियां यहां की जाएंगी। - अशोक कुमार वर्मा, ईओ, नगर पालिका, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed