फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The in-laws kept hunger and beatings for dowry, police registered a case against her husband and arrested

ससुरालियों ने दहेज के लिए भूखा रखा और मारपीट की, पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The in-laws kept hunger and beatings for dowry, police registered a case against her husband and arrested
नैनीताल में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने और खाना न देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सुंदर विहार जनकपुरी दिल्ली निवासी एक महिला जून 2018 में नैनीताल घूमने आई थी। इसी दौरान टैक्सी चालक मो. आशिफ पुत्र उस्मान से उसकी मुलाकात हुई। 28 जून 2019 में दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली। कुछ समय पहले आशिफ उसे अपने घर नैनीताल ले आया और तब से महिला यहां रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपने पति आशिफ और उसकी मा, बहन, भाई पर दहेज की मांग करने और मारपीट का आरोप लगाया। आरोप था कि उसे भोजन तक नहीं दे रहे हैं। आशिफ पहली शादी की बात छुपाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने आशिफ पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। महिला को पुलिस ने सामाजिक संस्था विमर्श के संरक्षण में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व जान से मारने की थी कोशिश
पीड़िता ने कहा कि सालभर पहले जब वह गर्भवती थी तो उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। कहा कि गर्भवती होने के दौरान उसे खाई में धक्का दिया गया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। हादसे में महिला का पैर भी टूट था।
मामला मेरे संज्ञान में आया है। एसएसआई मो. यूनुस मामले की जांच कर रहे है। आशिफ को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते महिला को विमर्श संस्था के सुपुर्द किया है।

- अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल।
- मल्लीताल कोतवाली से सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे। महिला को वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी में रखा गया है। साथ ही महिला को उसके घर दिल्ली जाने की अनुमति मिलने के बाद ही उसे भेजा जाएगा।
- गायत्री दर्मवाल, विमर्श संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed