फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The government submitted its reply to the High Court

केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया अपना जवाब

Tue, 05 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 05 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मामले में केंद्र सरकार ने सोमवार को अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इस प्रकरण में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से प्रतिशपथ पत्र दाखिल किया जाना है। मामले की सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है। बता दें कि राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के खिलाफ हरीश रावत की ओर से दायर याचिका की गई थी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से गृह मंत्रालय के निदेशक सतेंद्र कुमार भल्ला ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के संदर्भ में सील कवर दस्तावेज जमा कर दिए गए हैं, क्योंकि यह दस्तावेज गोपनीय है।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के खिलाफ निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की  याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकलपीठ ने विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए 31 मार्च की  तिथि तय की थी। कोर्ट ने शक्ति परीक्षण में बागी विधायक को भी शामिल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल नरेंद्र दत्त की देखरेख में शक्ति परीक्षण होगा। कोर्ट ने मतदान का परिणाम सील कवर में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। एकलपीठ के इस आदेश को हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने चुनौती दी थी। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस संबंध में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed