{"_id":"5748a6684f1c1b6f48690bb7","slug":"the-golden-jubilee-celebrations-begin-of-military-school-ghorakhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दो दिनी स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दो दिनी स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
Updated Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल
- फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दो दिनी स्वर्ण जयंती समारोह शुक्रवार को धूमधाम से शुरू हो गया। मुख्य अतिथि स्कूूल के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने कैडट्स का आहृवान किया कि वह मेहनत और लगन से पढ़ाई कर स्कूल का नाम रोशन करें। उन्होंने स्कूल की शैक्षिक और शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने शक्ति स्थल पर पुष्प गुच्छ समर्पित किए। तत्पश्चात शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा की मूर्ति का अनावरण उनकी पत्नी राजश्री मिश्रा ने किया। इस मौके पर स्कूल में आयोजित विज्ञान एवं कला प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल कैप्टन कैडेट मनीष कुमार के माता-पिता सुशीला देवी और सुनील कुमार ने किया। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कला, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, भूगोल आदि विषयों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी।
मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल बिष्ट ने जीवन में नए आयामों को अधिक शक्तिशाली, वैभवशाली और समृद्धशाली बनाने और विकास के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रधानाचार्य को बधाई दी। देर शाम स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि की पत्नी विमला बिष्ट ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य कैप्टन द्विवेदी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। देर शाम रंगारंग कार्यक्रम हुए। श्रीमती बिष्ट ने फुटबाल में चेतन बोरा, वॉलीबाल में दिव्यांशु तिवारी, बास्केटबाल में उपमन्यु यादव, हॉकी के लिए विकास सिंह, शैक्षणिक सत्र के लिए देवेश जोशी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए धवल रतूड़ी को एडमिरल बिष्ट ट्राफी दी गई। राहुल नेगी और भारतेंदु को भी पुरस्कृत किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जरनल भाटिया खेलकूद ट्राफी संदीप कोरंगा को दी गई। कनिष्ठ वर्ग में कुश सदन, वरिष्ठ वर्ग में शिवालिक सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्राफी दी गई। एनडीए में अधिकतम छात्रों के प्रवेश की ट्राफी कुमाऊं सदन को दी गई।
कार्यक्रम में कमांडर वीके बांगा, कमाडोर सीबी राव, बिग्रेडियर विनोद कुमार, कर्नल देवेश गौड़, ग्रुप कैप्टन वीपी सक्सेना, कर्नल (डा.) पीसी शर्मा, विंग कमांडर रविंद्र भटनागर, ग्रुप कैप्टन बी जर्नादन, विंग कमांडर एसएम शर्मा, कर्नल डीसी अहलावत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को गोल्ड प्लेटेड सिल्वर कॉइन देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर जे श्रीप्रकाश, अरुणिमा राजा, बीएस राठौर, डा. जेएस बिष्ट आदि मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में डा.आरजे नेल्सन, सुरेश कुमार त्रिपाठी, एसके बबेले, अर्पण सिन्हा आदि ने सहयोग दिया।