{"_id":"687547b04d85a9193d03d2d9","slug":"the-glory-of-lord-shiva-the-greatest-among-the-three-gods-is-immeasurable-haldwani-news-c-337-1-shld1032-123568-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: त्रिदेवों में श्रेष्ठ भगवान शिव की महिमा है अपरंपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: त्रिदेवों में श्रेष्ठ भगवान शिव की महिमा है अपरंपार
विज्ञापन
हल्द्वानी। अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में 11 दिवसीय संगीतमय शिवपुराण जारी है। सोमवार को कथावाचक व्यास शशांक भारद्वाज ने भगवान शिव-पार्वती विवाह का गुणगान किया और भगवान शिव के विभिन्न अवतारों और उनके चमत्कारों पर चर्चा की। कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि त्रिदेवों में भगवान शिव श्रेष्ठ हैं और उनकी विभिन्न नामों से उपासना की जाती है। वहां स्वामी सोमेश्वर यति महाराज, अनिल अग्रवाल, मोहन चंद्र पांडेय आदि थे। संवाद
17 को केसरवानी महिला समिति का सावन उत्सव
हल्द्वानी। केसरवानी महिला समिति की ओर से सावन उत्सव मनाया जाएगा। अध्यक्ष गीतू केसरवानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव 17 जुलाई को रामपुर रोड स्थित आर्चर्ड रेस्टोरेंट में मनाया जाएगा। शाम चार बजे से देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी। संवाद